शेयर बाजार में निवेशक ट्रेडिंग करते समय कई तरह के टेक्निकल इंडिकेटर्स और चार्टिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा ही एक लोकप्रिय टूल है 'फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट' (Fibonacci Retracement) जिसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो इस टूल को समझना बहुत जरूरी है. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट क्या है, यह कैसे काम करता है और ट्रेडिंग में इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है.
Fibonacci Retracement क्या है?
यह टेक्निकल एनालिसिस टूल किसी स्टॉक की कीमत के लिए संभावित सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल का अनुमान लगाने में मदद करता है. आसान शब्दों में कहें तो जब किसी स्टॉक की कीमत तेजी से ऊपर या नीचे जाती है तो वह अक्सर कुछ हद तक पीछे हटती है (यानी 'रीट्रेस' करती है). फिबोनाची रीट्रेसमेंट इसी संभावित रीट्रेसमेंट का अनुमान लगाने में मदद करता है.
Listing Day Gains से कैसे मिल सकता है मुनाफा, क्या इसके आधार पर इन्वेस्टर्स लगा सकते हैं अपना
Fibonacci Retracement कैसे काम करता है?
यह टूल फिबोनाची सीक्वेंस पर आधारित है. जब आप चार्ट पर किसी अहम हाई और लो के बीच एक लाइन खींचते हैं, तो 23.6%, 38.2%, 50% (हालांकि यह असली फिबोनाची नंबर नहीं है, फिर भी ट्रेडर्स इसे अहम मानते हैं), 61.8% और 78.6% जैसे अहम लेवल दिखाई देते हैं. अक्सर कीमतें इन लेवल पर रुकती हैं या अपनी दिशा बदल लेती हैं.
हालांकि, आपको अपने ट्रेडिंग के फैसले सिर्फ फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर नहीं लेने चाहिए. यह एक काम का टूल तो है लेकिन इसे अकेले इस्तेमाल करने के बजाय अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आपको इसे दूसरे टेक्निकल इंडिकेटर जैसे ट्रेंड एनालिसिस, वॉल्यूम, RSI, मूविंग एवरेज, MACD और प्राइस एक्शन के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए.
Share Market में निवेश करते हैं, जानें Interest Rate बढ़ने या घटने का क्या पड़ता है असर?
ट्रेडिंग में Fibonacci Retracement का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
इसका इस्तेमाल सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल का पता लगाने के लिए किया जाता है, जिससे यह तय करना आसान हो जाता है कि कीमत कहां रुक सकती है या कहां से वापस मुड़ सकती है. अगर कोई स्टॉक अपट्रेंड में है और किसी खास फिबोनाची लेवल तक वापस आता है (रिट्रेस करता है), तो कुछ निवेशक इसे खरीदारी के एक संभावित मौके के तौर पर देखते हैं. इसके अलावा टारगेट और स्टॉप-लॉस लेवल तय करने में भी यह बहुत मददगार हो सकता है.
शेयर बाजार में Upper Circuit और Lower Circuit कैसे काम करते हैं जानें शेयरों पर इनका क्या पड़ता है
Fibonacci Retracement के फायदे क्या हैं?
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट संभावित सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल की पहचान करने और बेहतर एंट्री और एग्जिट स्ट्रेटेजी बनाने में मदद करता है. इसका एक बड़ा फायदा यह है कि यह लगभग सभी चार्टिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है. स्टॉक की कीमत में होने वाले बदलावों को बेहतर ढंग से समझने के लिए इसे दूसरे टेक्निकल इंडिकेटर्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसकी कुछ सीमाएं भी हैं. यह भविष्य में कीमत में होने वाले बदलाव की गारंटी नहीं देता है, और सिर्फ फाइबोनैचि लेवल के आधार पर ट्रेडिंग करना जोखिम भरा हो सकता है. इसके अलावा अगर गलत 'हाई' और 'लो' पॉइंट चुने जाएं तो एनालिसिस गलत हो सकता है. बाजार की खबरें और दूसरी आर्थिक घटनाएं भी कीमतों पर असर डालती हैं.
Share Market 2026 में इन सेक्टर्स पर रखें नजर, निवेशकों को मिल सकता है बेहतर रिटर्न
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.