FBI की वांटेड लिस्ट में भारतीय नागरिक कमल का नाम, वारंट जारी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन!

Published on 20 अग॰ 2026

FBI भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है, जिस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य के तौर पर अंतरराष्ट्रीय अपराध में शामिल होने का आरोप है. FBI ने गुरुवार को बताया कि कमल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित तौर पर शामिल होने के लिए वांटेड घोषित किया गया है, जो जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश में लिप्त था. फेडरल एजेंसी ने कहा, यह संगठन, ‘लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप’, भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय था.

एजेंसी ने बताया कि कमल के ख़िलाफ 1 जुलाई को यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. उस पर जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साज़िश रचने का आरोप है.

No Name Given Kamal is wanted by the FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization known as The Lawrence Bishnoi Organized Crime Group. The group allegedly engaged in conspiracy to interfere with commerce by extortion, and operated in the Central pic.twitter.com/avKYQ4w3ch

— ANI (@ANI) August 20, 2026

FBI ने जारी किया नोटिस

FBI के नोटिस में कहा गया है, अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो कृपया अपने स्थानीय FBI ऑफिस, नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें, या आप tips.fbi.gov पर ऑनलाइन जानकारी दे सकते हैं. FBI ने संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है और पिछले कुछ महीनों में बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

कमल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

कमल के खिलाफ अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट एक जुलाई 2026 को जारी किया गया था. यह वारंट कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी कोर्ट ने लॉस एंजिल्स में जारी किया. कमल पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश का आरोप लगाया गया है. एफबीआई ने उसे वांटेड लिस्ट में शामिल करते हुए उसके खिलाफ दर्ज मामले को सार्वजनिक किया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अमेरिका से संबंध

एफबीआई के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग की शुरुआत भारत के पंजाब में हुई और इसने कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट समेत अन्य इलाकों में गतिविधियां संचालित कीं. एफबीआई ने संगठन को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन के रूप में बताया है. इस मामले में एफबीआई की कार्रवाई से संगठन की अमेरिका में कथित गतिविधियों को लेकर जांच का दायरा सामने आया है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button