Fauzi: क्या दिसंबर से पोस्टपोन हो जाएगी प्रभास की 'फौजी'? यहां तो 'स्पिरिट' पर भी खतरा है!

Published on 16 सित॰ 2026

Fauzi: साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस साल रिलीज हुई फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. जो कि साल की शुरुआत में ही आई थी. अब इंतजार अगली फिल्म का है. फिलहाल वो हनु राघवपुडी की ‘फौजी’ पर काम कर रहे हैं. जो कि 3 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी है. पिक्चर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. पर लगता है कि मेकर्स रिलीज प्लान को लेकर दूसरा ऑप्शन लेकर चल रहे हैं. अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म को दिसंबर से पोस्टपोन किया जा सकता है. साथ ही उसकी जगह ‘फौजी’ को अगले साल फरवरी तक लाया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो एक्टर की दूसरी पिक्चर पर पूरा-पूरा असर पड़ेगा.

प्रभास अगली बार पीरियड एक्शन ड्रामा ‘फौजी’ में नजर आएंगे. हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए 3 दिसंबर का दिन चुना गया है. लेकिन अब लगता है कि इसे टाल दिया गया है. अब क्योंकि दिसंबर के पहले हफ्ते में कई मीडियम-बजट फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर रिपोर्ट छपी, जिसमें कहा गया कि मेकर्स अब इस बड़ी फिल्म को फरवरी 2027 में रिलीज करने पर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है.

‘फौजी’ का ‘स्पिरिट’ पर पड़ेगा असर?

ऐसा कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत के बाद ही ‘फौजी’ की रिलीज डेट बदलने पर फैसला लिया जाएगा. हालांकि, अगर ‘फौजी’ की रिलीज टलती है, तो काफी संभावना है कि ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाई जा सकती है. यूं तो वांगा पहले ही बता चुके हैं कि वो रिलीज को आगे नहीं बढ़ाएंगे और तय वक्त पर ही पिक्चर आएगी. बाकी तैयारी पूरी है, बस प्रभास का इंतजार हो रहा है. लेकिन इधर से एक फिल्म के लिए चीजें बदलती हैं, तो सभी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ेगा. दरअसल स्पिरिट को ईद पर रिलीज किया जाना है.

वैसे अबतक रिलीज डेट पोस्टपोन होने को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, देखना होगा कि फिल्म का वक्त रहते काम होता है या नहीं. दरअसल ‘फौजी’ में ईमानवी फीमेल लीड का रोल कर रही हैं. वहीं, अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और चैत्रा जे. अचार भी पिक्चर में दिखेंगे. जबकि, मैत्री मूवी मेकर्स वाले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button