Explainer: किस पर बेस्ड है The India Story की कहानी? कोरोना महामारी से क्या है कनेक्शन, जानें स्टार कास्ट से लेकर सबकुछ

Published on 23 जुल॰ 2026

The India Story: बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में सामाजिक और रियल लाइफ मुद्दों से प्रेरित फिल्में बन रही हैं. अब इसी कड़ी में The India Story भी रिलीज होने जा रही है. काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर ये फिल्म अपने टॉपिक और टीजर की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रही है. सोशल मीडिया पर कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है, क्या ये कोरोना महामारी से जुड़ी है और इसमें दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं, इससे जुड़ी हर एक बात.

The India Story की कहानी क्या होगी?

फिल्म की कहानी किसी वायरस पर नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा (Food Safety), जहरीले कीटनाशकों (Pesticides), सार्वजनिक स्वास्थ्य और कॉर्पोरेट जवाबदेही जैसे गंभीर मुद्दों पर बेस्ड बताई जा रही है. कहानी एक ऐसे मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां खेती में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थ लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालते हैं. धीरे-धीरे ये मामला बड़े उद्योगों, सरकारी एजेंसियों और व्यवस्था की जवाबदेही तक पहुंच जाता है. फिल्म को सामाजिक थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है, जिसमें जांच, रहस्य और बड़े खुलासों का तड़का देखने को मिलेगा.

कोरोना महामारी से कनेक्शन

जानकारी के मुताबिक, The India Story सीधे तौर पर कोविड-19 या कोरोना वायरस पर आधारित नहीं है. हालांकि फिल्म सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य संकट और लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों जैसे विषयों को उठाती है. इसी वजह से कई लोग इसे कोरोना महामारी के दौरान उठी हेल्थ प्रॉब्लम जैसे सवालों से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं, फिल्म के मेकर्स ने ये दावा नहीं किया है कि ये किसी एक वास्तविक घटना पर आधारित है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म कई सामाजिक मुद्दों को जोड़कर बनाई गई है.

ये भी पढ़ें- छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन, सलमान खान से लेकर शबाना आजमी और दिलजीत दोसांझ तक कई सितारे आए साथ

कोरोना महामारी से इनडाइरेक्ट कनेक्शन

हालांकि इन सबके बावजूद भी फिल्म का कोरोना महामारी से  इनडाइरेक्ट कनेक्शन जरूर माना जा रहा है. कोविड के बाद पूरी दुनिया में लोगों के बीच स्वास्थ्य, इम्यूनिटी, मिलावटी खाद्य पदार्थ, जहरीले केमिकल्स और लाइफस्टाइल डिजीज को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी. ऐसे माहौल में ये फिल्म भी सार्वजनिक स्वास्थ्य और लोगों की सेहत से जुड़े मुद्दों को सामने लाती है. शायद यही वजह है कि दर्शकों को इसका विषय कोरोना काल की याद दिला रहा है.

क्या मैसेज देती है 'द इंडिया स्टोरी' 

फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक चेतावनी है, जो समाज को प्रभावित कर रहे इस बढ़ते संकट पर रोशनी डालती है. ये फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देने का वादा भी करती है, जिससे दर्शक जागरूक और सतर्क रह सकें.फिल्म 'द इंडिया स्टोरी'  का मुख्य मैसेज लोगों को खाने-पीने की चीजों में बढ़ती मिलावट और केमिकल्स के खतरे के प्रति जागरूक करना है. फिल्म में ये देखने को मिलेगा कि कैसे रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाला खाना धीरे-धीरे 'स्लो पॉइजन' बनता जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और आम लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. 

'स्लो पॉइजन' रहेगा फिल्म का मेन फोकस

फिल्म का सबसे बड़ा मुद्दा 'स्लो पॉइजन' बताया जा रहा है. यानी ऐसा जहर जो एक बार में नहीं बल्कि धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे रोजाना खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों में मौजूद हानिकारक रसायन लंबे समय में कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं. इसी मुद्दे को कहानी के केंद्र में रखकर फिल्म एक रोमांचक जांच और कई बड़े खुलासों के साथ आगे बढ़ती है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: कब, कहां और किस टाइम भारत में रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर? जान लें सारी डिटेल

फिल्म को कहा जा रहा सोशल थ्रिलर

दरअसल, आमतौर पर सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में सिर्फ मैसेज दिया जाता है, लेकिन 'The India Story' में थ्रिल, सस्पेंस और इन्वेस्टिगेशन का भी तड़का देखने को मिलेगा.कहानी में कई ऐसे मोड़ आएंगे जहां सच धीरे-धीरे सामने आएगा. जांच करने वाले किरदारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और बड़े खुलासे दर्शकों को चौंका सकते हैं. यही वजह है कि फिल्म सामाजिक मुद्दे के साथ-साथ एक थ्रिलर का एक्सपीरियंस भी कराएगी.

The India Story की स्टार कास्ट

फिल्म में कई दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं. लीड रोल में काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) दिखेंगे. इनके अलावा मुरली शर्मा (Murli Sharma), मनीष वाधवा, अतुल तिवारी और कमलेश सावंत भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है.बता दें, ये फिल्म सिनेमाघरों में  24 जुलाई 2026 को  रिलीज होगी और इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा.

FAQ

1. The India Story की कहानी क्या है?
-फिल्म खाद्य सुरक्षा, कीटनाशकों के दुष्प्रभाव और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर आधारित सामाजिक थ्रिलर है.

2. क्या The India Story कोरोना महामारी पर आधारित है?
-फिल्म सीधे कोविड-19 महामारी पर आधारित नहीं है, लेकिन इसकी थीम स्वास्थ्य संकट और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी है।

3. The India Story में कौन-कौन से कलाकार हैं?
-फिल्म में काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

4. The India Story कब रिलीज होगी?
 फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

5. क्या The India Story किसी सच्ची घटना पर आधारित है?
- फिल्म कई सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से प्रेरित है. लेकिन सच्ची घटना पर आधारित नहीं है.

ये भी पढ़ें- भगवान राम नहीं रावण से शुरू होगी 'Ramayana' की कहानी, ओपनिंग सीक्वेंस में दिखेंगे लंका के असली राजा