Explainer: ओटीटी पर क्यों छाई 'Musafir Cafe'? किस नॉवेल पर बेस्ड है सीरीज, जानें कहानी और ट्रेंड की वजह

Published on 25 जुल॰ 2026

Musafir Cafe Explainer: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती हैं. ऐसी ही एक सीरीज है विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), महिमा मकवाना (Mahima Makwana) और वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) की मूसाफिर कैफे (Musafir Cafe), जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. लोग इसकी कहानी, एक्टिंग और इमोशनल ट्रीटमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

खास बात ये है कि मूसाफिर कैफे सीरीज किसी ओरिजिनल स्क्रिप्ट पर नहीं, बल्कि मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे की चर्चित हिंदी नॉवेल 'मुसाफिर कैफे' पर बेस्ड है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस सीरीज में ऐसा क्या खास है, इसकी कहानी क्या है और ये इतनी तेजी से ट्रेंड क्यों कर रही है, तो आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

किस नॉवेल पर बेस्ड है 'Musafir Cafe'?

वेब सीरीज  मूसाफिर कैफे  फेमस लेखक दिव्य प्रकाश दुबे (Divya Prakash Dubey) की हिंदी उपन्यास मूसाफिर कैफे की स्क्रीन अडैप्टेशन है. दिव्य प्रकाश दुबे हिंदी साहित्य के उन लेखकों में गिने जाते हैं, जिनकी कहानियां यंद जनरेशन के रिश्तों, भावनाओं और जिंदगी की उलझनों को बेहद सरल अंदाज में पेश करती हैं. उनकी किताबें लंबे समय से चर्चा में रही हैं और 'मुसाफिर कैफे' भी उनकी सबसे चर्चित नॉबेल में शामिल है. 

Musafir Cafe (7)
Musafir Cafe

ये भी पढ़ें- Exclusive Interview: सुधांशु पांडे ने प्रोटेस्ट का समर्थन करने वाले सेलेब्रिटीज पर साधा निशाना, बोले 'ये अंधे-बहरे हैं'

मूसाफिर कैफे की कहानी

मूसाफिर कैफे की कहानी की बात करे तो ये चंदर नाम के एक शख्स के ईर्द-गीर्द घूमती है. सीरीज में ये रोल विक्रांत मैसी ने प्ले किया है. जिंदगी के एक मोड़ पर चंदर की मुलाकात सुधा यानि वेदिका पिंटो से होती है. दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और प्यार करने लगते हैं. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर होता है और दोनों अलग हो जाते हैं और उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है. फिर समय बीतने के साथ चंदर की जिंदगी में प्रीति यानि महिमा मकवाना की एंट्री होती है. प्रीति उसे जिंदगी को नए नजरिए से देखने में मदद करती है.

अब चंदर के सामने सवाल सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने अतीत से बाहर निकलने का भी है. सीरीज दो अलग-अलग टाइमलाइन में चलती है. एक तरफ अतीत की यादें हैं, तो दूसरी ओर वर्तमान की नई शुरुआत. अब कैसे चंदर लाइफ में आगे बढ़ता है और क्या सुधा उसकी जिंदगी में वापस आती है ये तो आपको सीरीज देखकर ही पता चलेगा.

रिश्तों की उलझनों को दिखाती है सीरीज

'Musafir Cafe' सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है. ये उन रिश्तों की कहानी भी है जो समय, दूरी और हालात के वजह से बदल जाते हैं. सीरीज ये सवाल भी उठाती है कि क्या पहला प्यार ही जिंदगी का आखिरी प्यार होता है? क्या इंसान अपने अतीत को पीछे छोड़कर नई शुरुआत कर सकता है? और क्या हर अधूरी कहानी का अंत दुखद ही होता है? इन सवालों के जवाब सीरीज धीरे-धीरे देती है, इसलिए इसकी कहानी जल्दबाजी में नहीं भागती, बल्कि हर किरदार को समय देती है.

ये भी पढ़ें- Explainer: कौन थे निम्मा और नसीमा? भारत-पाकिस्तान की वो सच्ची प्रेम कहानी, जिस पर बनी शहनाज गिल की 'इशकनामा'

विक्रांत मैसी की शानदार एक्टिंग

सीरीज में विक्रांत मैसी ने चंदर का किरदार निभाया है. पिछले कुछ सालों में विक्रांत ने खुद को कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों और सीरीज का भरोसेमंद चेहरा बनाया है. इस सीरीज में भी उन्होंने एक ऐसे इंसान का रोल प्ले किया है, जो अपने अतीत और वर्तमान के बीच फंसा हुआ है. उनकी सादगी, मासूमियत और शांत एक्टिंग इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.
वहीं, सीरीज में वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना ने भी ने अपने रोल को काफी अच्छे से प्ले किया है और दोनों की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है.

क्यों ट्रेंड कर रही है ये सीरीज?

मूसाफिर कैफे 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर स्ट्रीम हुई है और इसने आते ही ट्रेंड करना शुरू कर दिया है. इसी सबसे बड़ी वजह ये है कि इसकी नॉवेल को हजारों लोगों ने पढ़ा है और ऐसे में किताब के फैंस इस अडैप्टेशन को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. वहीं, इसकी इमोशनल स्टोरीटेलिंग भी लोगों को पसंद आ रही है. सीरीज में कलाकारों की एक्टिंग, इसकी शानदार सिनेमैटोग्राफी, जिसमें पहाड़ों, कैफे और शांत लोकेशंस दिखाए गए हैं. वहीं, सीरीज के कुछ डायलॉग्स सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जो  रिश्तों और जिंदगी पर आधारित लाइनों हैं और लोग इसे पसंद कर रहे हैं.

किताब और सीरीज में क्या है अंतर?

हर किताब को स्क्रीन पर उतारने के दौरान कुछ बदलाव किए जाते हैं और 'Musafir Cafe' भी ऐसा ही कुछ किया गया है. किताब में कई घटनाओं और किरदारों को विस्तार से दिखाया गया है, जबकि सीरीज में कहानी को सीमित एपिसोड के हिसाब से प्रस्तुत किया गया है. कुछ घटनाओं का क्रम बदला गया है और कुछ नए सीन भी जोड़े गए हैं ताकि कहानी स्क्रीन पर ज्यादा अट्रैक्टिव लगे. हालांकि, जो लोग किताब पढ़ चुके हैं, उनका मानना है कि सीरीज ने कहानी की आत्मा को काफी हद तक बरकरार रखा है.

क्या ये सीरीज देखनी चाहिए?

 रुचिर अरुण के निर्देशन और विजय सुब्रमण्यम, अनुज गोसालिया के प्रोडक्शन से बनकर तैयार हुई मूसाफिर कैफे सीरीज को लेकर अब कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ये सीरीज देखनी चाहिए. तो बता दें कि अगर आप ऐसी कहानियां पसंद हैं जो रिश्तों की गहराई को बिना जरूरत से ज्यादा ड्रामा किए दिखाती हैं  तो 'Musafir Cafe' देखी जा सकती हैं. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है. वीकेंड पर अगर आप किसी नई सीरीज की तलाश में हैं तो इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- VFX और CGI में क्या फर्क होता है? कैसे तैयार होते हैं फिल्मों के हैरतअंगेज विजुअल्स और दमदार सीन