Explainer: 'रामायण' के ट्रेलर में क्या होगा खास? इन 10 सीन्स का फैंस को है सबसे ज्यादा इंतजार

Published on 29 जुल॰ 2026

Ramayana Trailer Explainer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ट्रेलर में ऐसा क्या होगा, जो इसे साल का सबसे चर्चित ट्रेलर बना सकता है. आइए जानते हैं.

1. रणबीर कपूर के भगवान राम की झलक

वैसे तो रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भगवान राम के लुक की कुछ झलक पहले दिख चुकी हैं. लेकिन ट्रेलर में पहली बार रणबीर कपूर को उनके पूरे किरदार में देखने का मौका मिलेगा. फैंस जानना चाहते हैं कि शांत, सादगी भरा अंदाज, मर्यादित और तेजस्वी श्रीराम के रूप में रणबीर कितने प्रभावशाली नजर आएंगे. उनके हाव-भाव, संवाद और स्क्रीन प्रेजेंस को देखने के लिए फैंस की नजर टिकी हुई हैं.

2. यश का रावण अवतार

राम भगवान के अलावा अगर ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण कोई और होगा तो वो यश (Yash) का रावण अवतार होना वाला है. 'केजीएफ' के बाद यश पहली बार बड़े पर्दे पर इतने अलग किरदार में नजर आएंगे.  फैंस को उम्मीद है कि ट्रेलर में रावण की एंट्री बेहद भव्य और दमदार होगी. उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर का सबसे चर्चित हिस्सा बन सकता है.

ये भी पढ़ें- Ramayana के राम या रावण, कौन है असल जिंदगी में सबसे ज्यादा अमीर? जानें रणबीर कपूर और यश की नेटवर्थ

3. साई पल्लवी का सीता लुक

वहीं, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) अपनी सादगी और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में दर्शक उन्हें माता सीता के रूप में देखने के लिए बेहद एक्साइटेंड. वैसे साई पल्लवी के लुक की एक फोटो तो वायरल हुई थी, लेकर ट्रेलर में उनकी सादगी को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड है. लोग देखना चाहते हैं कि उनके किरदार को किस तरह से पेश किया जाएगा.

4. राम और सीता की पहली झलक

रामायण के ट्रेलर में जो चौथा सबसे बड़ा सीन देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं वो भगवान राम और सीता का साथ है. ट्रेलर में दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. खासतौर में रणबीर कपूर और साई पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. ऐसे में दोनों की जोड़ी को भी फैंस देखना चाहते हैं.

5. रावण और राम का आमना-सामना

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत राम और रावण का लामना है. ट्रेलर में अगर दोनों किरदार एक-दूसरे के सामने नजर आते हैं, तो ये पल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो सकता है. सिर्फ कुछ सेकंड का ऐसा सीन भी फिल्म के लिए जबरदस्त चर्चा पैदा कर सकता है. हालांकि ये फिल्म दो भागों में आ रही हैं, ऐसे में हो सकता है कि दोनों का सामना दूसरे पार्ट में दिखाया जाए.

6. VFX की पहली झलक

'रामायण' को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके विजुअल स्केल और वीएफएक्स की हो रही है. दर्शक जानना चाहते हैं कि मेकर्स ने युद्ध के दृश्यों, महलों, लंका और दिव्य अस्त्रों को किस तरह पर्दे पर उतारा है.  ट्रेलर में युद्ध के कुछ बड़े दृश्य दिखाए जाते हैं, तो यS फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Ramayana' पर बनीं दर्जनों फिल्में और सीरियल, जानें रणबीर कपूर की फिल्म क्यों है सबसे खास?

7. हनुमान और लक्ष्मण की झलक

फिल्म में सनी देओल के हनुमान और रवि दुबे के लक्ष्मण बनने की खबरों ने पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है. ट्रेलर में अगर इन दोनों किरदारों की पहली झलक दिखाई जाती है, तो फैंस के लिए यह बड़ा सरप्राइज होगा। खासकर हनुमान के अवतार को देखने का इंतजार काफी ज्यादा है.

8. बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक

बता दें, किसी भी पौराणिक फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी उसका म्यूजिक होता है. ऐसे में रामायण के ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर भी चर्चा में है. जब फिल्म की पहली झलक आई थी तो उसका म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आया था. ऐसे में ट्रेलर का प्रभाव कई गुना बढ़ सकता है. कई फैंस ये देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं कि फिल्म का म्यूजिक कैसा हो सकता है.

9. फिल्म का स्केल और सिनेमैटोग्राफी

ट्रेलर में फैंस ये देखने के भी इच्छुक हैं कि नितेश तिवारी ने फिल्म को किस विजन के साथ बनाया है. दरअसल, फिल्म को लेकर जिस तरह की हाईप है, उस देख दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जा सकती है.

10. क्या मिलेगा कोई बड़ा सरप्राइज?

बता दें, अक्सर मेकर्स ट्रेलर में एक चीज जरूर दिखाते हैं जो रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा बटोरता है. ऐसे में 'रामायण' के ट्रेलर में भी किसी नए किरदार की झलक, किसीभव्य युद्ध दृश्य देखने की भी फैंस उम्मीद लगा रहा है.  यही वजह है कि फैंस सिर्फ ट्रेलर का नहीं, बल्कि उसके हर फ्रेम का इंतजार कर रहे हैं.

कब और कितने बजे होगा रिलीज?

बता दें, रामायण का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था. लेकिन मेकर्स ने इसे टाल दिया. वहीं, सोशल मीडिया पर ये लीक भी हो गया था, लेकिन कॉपीराइट के चलते इसे हर एक प्लेटफॉर्म से हटवाया गया. वहीं, अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज जारी कर दी है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने  इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज किया जा रहा है. आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर दिन या शाम के समय रिलीज किए जाते हैं, लेकिन 'रामायण'  की टाइमिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए.

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: सुबह 4:15 बजे ही क्यों रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर, आखिर क्या है इस टाइमिंग का कनेक्शन?