EPFO 2.01 प्लेटफॉर्म की हुई शुरुआत, UAN, पुराने PF अकाउंट कर सकेंगे रिकवर

Published on 4 अग॰ 2026

Aug 04, 2026 03:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • EFPO Latest Updates: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपनी सर्विस लाइफ में कई नौकरियां करते हैं
  • ऐसे में कई बार एक से अधिक मेम्बर आइडी बन जाती है
EPFO 2.01 platform start check

EPFO 2.01 प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

EPFO Latest Updates: कई कर्मचारी ऐसे हैं जो यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आने से पहले से ही नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों का पुराना यूएएन एक्टिव UAN से लिंक नहीं है। जिसकी वजह से पीएफ बैंलेंस ट्रांसफर, विथड्रॉल फाइल करने, क्लेम सेटलमेंट में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे सब्सक्राइबर्स को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।

EPFO 2.01 प्लेटफॉर्म की शुरुआत

एम्पॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने यूनीफाइड मेम्बर पोर्टल को अपग्रेड किया है। जिसके बाद सर्विस हिस्ट्री फीचर्स को इसमें जोड़ा गया है। इस सुविधा के शुरू होने से कर्मचारी अब अपने पूरे नौकरी करियर से जुड़ी जानकारी एक जगह ही प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही कुछ पीएफ अकाउंट अगर छूट गया है या फिर लिंक नहीं है तो उसकी पहचान भी कर पाएंगे। यह सुविधा EPFO 2.01 प्लेटफॉर्म के आने से मिली है। इसमें डेटा बेस को सेंट्रलाइज्ड किया जा रहा है। इसका मकसद मौजूदा व्यवस्था को और सरल बनाना है। जिससे कर्मचारियों को ऑफिसों का चक्कर ना लगाना पड़े।

ऐसे कर्मचारी जिन्होंने UAN के अनिवार्य रूप से लागू होने से पहले नौकरी बदल दी। उनके लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित होगी। इससे पुराना पीएफ अकाउंट रिकवर आसानी से किया जा सकेगा।

क्यों हो रही है ये दिक्कत

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के अनिवार्य रूप से लागू होने से पहले ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को नियोक्ता की तरफ से सदस्य आइडी दी जाती थी। जब कभी कर्मचारी अपनी नौकरी बदलते थे तब नया नियोक्ता नई मेम्बर आइडी जनरेट करता था। जिसका परिणाम यह होता था कि एक ही कर्मचारी के पास एक से अधिक मेम्बर आइडी हो जाती थी।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर लाया गया। अब इस नए सिस्टम के अनुसार कर्मचारी के पास एक ही यूएएन पुराने सर्विस पीरियड के दौरान रहेगा। अब नौकरी बदलने पर सिर्फ नए नियोक्ता को इस यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से मेम्बर आइडी को लिंक कर देना होगा।

कुछ लोगों के साथ अब भी हो सकती है दिक्कत

इस नई सुविधा के आने के बाद भी सभी पुराने अकाउंट नहीं रिकवर किए जा सकते हैं। इसकी वजह जन्मतिथि, नाम, पिता या माता का नाम गलत होना वजह है। कई जगह मेम्बर आइडी को लेकर दिक्कत है। बता दें, अगर आपके सर्विस हिस्ट्री में पुराने पीएफ अकाउंट का डीटेल्स नहीं दिखा रहा है तब पुराने नियोक्ता से उस वक्त के सदस्य आइडी के साथ सम्पर्क करना होगा। उन्हें रिकॉर्ड वेरीफाई करने के लिए कहना होगा।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें