Entertainment News Highlights: सेंसर बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस, हरियाणवी सिंगर दिलेर की गाड़ी पर हुई फायरिंग

Published on 18 सित॰ 2026

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Highlights

Highlights Photograph: (News Nation)

  • Sep 18, 2026 21:33 IST

    Entertainment News Live Updates: पहली बार भारत में होगी 'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट' सेरेमनी

    Entertainment News Live Updates: करण जौहर इस नवंबर मुंबई में होने वाले द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट 2026 को होस्ट करने वाले हैं. खास बात यह है कि वह इस ग्लोबल अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट करने वाले पहले भारतीय होंगे.

  • Sep 18, 2026 20:49 IST

    Entertainment News Live Updates: सेंसर बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस

    Entertainment News Live Updates:सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड के सदस्यों में बदलाव के बाद अब नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई. ऐसा 35 साल बाद हुआ है. साल 1991 में सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस जारी की गई थी. अब सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें कुछ बदलाव किए गए हैं. इनमें से एक बदलाव वॉर्निंग के साथ ड्रग्स संबंधित सीन्स दिखाने हैं.

  • Advertisment

  • Sep 18, 2026 19:04 IST

    Entertainment News Live Updates: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

    Entertainment News Live Updates: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के पहुंचे. यहां पर एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी डिलीवरी से पहले बप्पा का आशीर्वाद भी लिया.

  • Sep 18, 2026 18:23 IST

    Entertainment News Live Updates: ललित मोदी की लाइफ पर फिल्म बनाएंगे साजिद नाडियाडवाला

    Entertainment News Live Updates: खबरों के मुताबिक, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ललित मोदी की जिंदगी पर एक बड़े बजट की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण उनके बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया जाएगा.

  • Sep 18, 2026 16:03 IST

    Entertainment News Live Updates: ऑस्कर 2027 की दौड़ में शामिल हुई मराठी फिल्म ‘गोंधल’

    Entertainment News Live Updates:  मराठी फिल्म 'गोंधल' को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी.

  • Sep 18, 2026 14:01 IST

    Entertainment News Live Updates:1000 लड़कियों को पढ़ाएंगे रणवीर सिंह

    Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह गुरुवार को भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे. रणवीर ने तब सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने बताया कि त्योहार के हिस्से के तौर पर उन्होंने 1000 लड़कियों को पढ़ाने का संकल्प लिया है.

  • Sep 18, 2026 12:05 IST

    Entertainment News Live Updates: साउथ फिल्मों के टैग पर भड़के नानी

    साउथ एक्टर नानी फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज में बिजी हैं. इसी बीच एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले 'पैन-इंडिया' टैग पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा- 'मेरी फिल्म को पैन-इंडियन मत कहिए, क्योंकि असल में मैं नहीं चाहता कि किसी भी फिल्म को पैन-इंडियन कहा जाए. मिसाल के तौर पर, अगर कोई हिंदी फिल्म तेलुगु, तमिल या मलयालम वर्जन में बहुत सफल होती है, तो उसे पैन-इंडिया नहीं कहा जाता. उसे तब भी हिंदी फिल्म ही कहा जाता है. जब हम 'जवान' या 'पठान' को तमिल और तेलुगु में अच्छा प्रदर्शन करते देखते हैं, तो उसे पैन-इंडिया नहीं कहा जाता. लेकिन अगर कोई तेलुगु फिल्म पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसे पैन-इंडियन फिल्म कहा जाता है.'

  • Sep 18, 2026 10:14 IST

    Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

    रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया. एक्टर के इस विजिट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

  • Sep 18, 2026 10:12 IST

    Entertainment News Live Updates: 'जन नायकन' का हिंदी वर्जन रिलीज

    साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का हिंदी वर्जन अब ओटीटी पर रिलीज हो गया है. फिल्म को आप ZEE5 पर हिंदी में देख सकते हैं.

  • Sep 18, 2026 09:19 IST

    Entertainment News Live Updates: हनुमान अंश ने 41वें दिन कितनी कमाई की?

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 42वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

  • Sep 18, 2026 08:40 IST

    Entertainment News Live Updates: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग

    हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में सिंगर बाल-बाल बचे हैं और सुरक्षित हैं. वहीं इस फायरिंग की जिम्मेदारी को अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. पोस्ट में लिखा गया है कि ये हमारी कॉल का जवाब दो, वरना तेरी छाती में गोली मारी जाएगी.

  • Sep 18, 2026 08:39 IST

    Entertainment News Live Updates: शबाना आजमी का बर्थडे आज

    1974 में अपनी पहली ही फिल्म से नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली शबाना आजमी आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रही हैं. 5 दशक के करियर में शबाना 5 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें