Entertainment News Live Updates: तुम्बाड 2 में हुई आलिया भट्ट की एंट्री, आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के शिवसेना नेता

Published on 14 जुल॰ 2026

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment News Live Update

Entertainment News Live Update Photograph: (News Nation)

  • Jul 14, 2026 11:51 IST

    Entertainment News Live Updates: ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक को लेकर किया पोस्ट

     सोनम वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. अब '3 इडियट्स' के 'चतुर' यानि ओमी वैद्य ने इस पर रिएक्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा- 'मैं सच में नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए. अगर आपके पास रुकने के लिए एक पल है, तो अपना काम छोड़ दें... और बस देखें कि अभी क्या हो रहा है. मुझे लगता है कि ये बहुत जरूरी होगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मरे. मुझे नहीं लगता कि आप भी चाहेंगे कि वो मर जाएं.'

  • Jul 14, 2026 10:17 IST

    Entertainment News Live Updates: दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल हुई स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी फॉर्च्यून की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हुई हैं. उन्होंने कहा- 'हर महिला के लिए मेरा संदेश बहुत सीधा है: आप अपने आप में पूरी हैं. महिलाएं खुद को किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा आगे बढ़ाती हैं. वे अपने खुद के पैमाने तय करती हैं, अपने स्टैंडर्ड्स खुद ऊंचे करती हैं और हर दिन खुद से मुकाबला करती हैं, जबकि बाकी की दुनिया उनसे मुकाबला करने में लगी होती है.'

  • Advertisment

  • Jul 14, 2026 09:48 IST

    Entertainment News Live Updates: तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट की एंट्री कंफर्म

    आलिया भट्ट ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि वो तुम्बाड 2 में नजर आने वाली है. एक्ट्रेस ने कहा- 'तुम्बाड पहली बार देखने के बाद से ही मेरे साथ बनी हुई है. बहुत कम फिल्में लोग ऐसे बना पाते हैं, जो इतनी अलग हो. कम ही ऐसी फिल्में बनती हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग में बनी रहती हैं. अब इस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास है.'

  • Jul 14, 2026 08:57 IST

    Entertainment News Live Updates: धमाल 4 चौथे दिन का कलेक्शन

     सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 8.35 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म का भारत में 4  दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 73.35 करोड़ हो गया है. पढ़ें पूरी खबर-

  • Jul 14, 2026 08:14 IST

    Entertainment News Live Updates: 'जुरासिक पार्क' स्टार सैम नील का निधन

    एक्टर सैम नील ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्हें जुरासिक पार्क फिल्म फ्रेंचाइजी में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार के लिए याद किया जाता है. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

  • Jul 14, 2026 08:12 IST

    Entertainment News Live Updates: आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के शिवसेना नेता

    शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आमिर खान की शादी पर तंज सकते हुए कहा- 'सेलिब्रिटी की हरकतें उनके फैंस पर असर डालती है.  एक एक्टर होने के नाते आमिर खान को अच्छी पहचान मिली है लेकिन बार-बार शादी करने से उनके फॉलोअर्स को क्या मैसेज जाता है? नितेश राणे काफी हद तक ठीक थे. जब लोग आपको एक एक्टर के तौर पर फॉलो करते हैं तो उन्हें लगता है कि आप बहुत बड़े स्टार हैं.'

  • Jul 14, 2026 08:11 IST

    Entertainment News Live Updates: थलपति विजय के बेटे की फिल्म रिलीज पर ब्रेक

    जेसन फिल्म ‘सिग्मा’ के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ 31 जुलाई को दस्तक देने वाली थी. लेकिन थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी जुलाई में रिलीज होने वाली है. ऐसे में अब जेसन की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज को टाल दिया गया है.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें