|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/17/entertainment-3-2026-08-17-08-00-16.jpg)
Entertainment Photograph: (AI Generated)
Aug 17, 2026 11:55 IST
Entertainment News Live Updates: मोहनलाल की नई फिल्म का ऐलान, जानें कब होगी रिलीज?
Entertainment News Live Updates: सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है. उन्होंने रविवार को निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. एक्टर ने एक्स पर निर्देशक के साथ इस कोलैबोरेशन की जानकारी दी है. उन्होंने जूड एंथनी जोसेफ के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है. मोहनलाल की इस नई फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये अगले साल रिलीज होने वाली है.
Aug 17, 2026 11:18 IST
Entertainment News Live Updates: ‘बंटवारा 1947’ तीसरे दिन की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन इसने 7.50 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद नेट कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है.
Aug 17, 2026 11:03 IST
Entertainment News Live Updates: Shraddha Arya ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Entertainment News Live Updates: श्रद्धा आर्या ने अपने प्यारे बच्चों के साथ बर्थडे मनाया है. इसको लेकर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ नजर आ रही हैं.
Aug 17, 2026 10:04 IST
Entertainment News Live Updates: अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन
अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया है. 36 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. हेडन पैनेटीयर के निधन की पुष्टि उनके रिप्रेजेंटेटिव ने ABC न्यूज को दिए एक बयान में की.
Aug 17, 2026 08:54 IST
Entertainment News Live Updates: मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग
आईएएनएस से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने दावा किया कि राष्ट्रगान 'जन गण मन' महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा गया था. उन्होंने कहा, "मैंने तीन साल पहले भी कहा था कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए. 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है. यह महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि है. रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में एक गीत लिखा था.
Aug 17, 2026 08:04 IST
Entertainment News Live Updates: एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन
अनन्या राज का 15 जुलाई को निधन हो चुका है. लेकिन एक महीने बाद इसकी खबर अनन्या के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार की तरफ से दी गई है. इस पोस्ट में बताया गया कि अनन्या 1 साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेल रही थीं.Aug 17, 2026 08:02 IST
Entertainment News Live Updates: डेविड धवन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे सलमान खान
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने संडे को अपना 75वां जन्मदिन बनाया. इस दौरान परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. इस मौके पर सलमान खान भी पहुंचे थे और काउबॉय हैट पहने उन्होंनें फैंस का दिल जीत लिया.तस्वीरों में सलमान और डेविड धवन एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें