Emirates First Class Upgrade: बेटे ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज, बोर्डिंग पास देखते ही चेहरे पर आ गई खुशी

Published on 18 सित॰ 2026

Emirates First Class Upgrade का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। बेटे ने मां को बिजनेस क्लास का टिकट बताया, लेकिन एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास में फर्स्ट क्लास देखकर वह हैरान रह गईं। देखें मां-बेटे के प्यार का क्यूट वीडियो।

Emirates First Class Upgrade Viral Video: अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय बेटे ने अपनी मां के लिए ऐसा सरप्राइज प्लान किया, जिसे देखकर उनकी खुशी कैमरे में कैद हो गई। मुंबई जाने वाली फ्लाइट के लिए मां को बताया गया था कि वह बिजनेस क्लास में सफर करेंगी। लेकिन एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास देखते ही उन्हें पता चला कि उनके बेटे ने उनका टिकट फर्स्ट क्लास में अपग्रेड करा दिया है।

बोर्डिंग पास में दिखा ‘FIRST’, कुछ पल तक समझ ही नहीं पाईं

वीडियो सैन फ्रांसिस्को का बताया जा रहा है और इसे अतुल नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @atulbranade पर शेयर किया। क्लिप में उनकी मां अमीरात के चेक-इन काउंटर के पास नजर आती हैं। वह साड़ी पहने हुए हैं और हाथ में पासपोर्ट के साथ बोर्डिंग पास लिए खड़ी हैं।

अतुल अपनी मां से मराठी में बोर्डिंग पास को दोबारा देखने के लिए कहता है। मां टिकट को ध्यान से देखती हैं। इसके बाद बेटा उन्हें उस जगह देखने को कहता है, जहां ‘FIRST’ लिखा है। यहीं उन्हें एहसास होता है कि Business Class की जगह अब वह First Class में सफर करने वाली हैं।

पहले कुछ सेकंड तक उन्हें यकीन नहीं होता। फिर उनके चेहरे पर हैरानी के साथ मुस्कान आ जाती है। वह मजेदार अंदाज में अपना माथा छूती हैं, मानो अचानक मिले इस सरप्राइज पर भरोसा ही नहीं हो रहा हो। बेटे के ‘Yes!’ कहने के बाद उनकी खुशी और साफ नजर आती है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- US Work Culture: अमेरिका में 9 से 5 का मतलब क्या सच में सिर्फ 9 से 5 है? भारतीय महिला ने बताया सच

बेटे ने बताया, क्यों किया इतना खास सरप्राइज

वीडियो शेयर करते हुए अतुल ने अपनी मां के लिए इस Gesture की वजह भी बताई। उन्होंने लिखा कि उनकी मां ने पूरी जिंदगी बच्चों के लिए बेहतर सीट, बड़ा हिस्सा और आसान रास्ता चुना। ऐसे में उनके लिए फर्स्ट क्लास का यह अनुभव करवाना बेटे के लिए प्यार और आभार जताने का एक तरीका था।

ये भी पढ़ें- माथे पर तिलक, आंखों में भक्ति… बप्पा के दरबार में सलमान खान का ये अंदाज जीत रहा दिल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया मां-बेटे का पल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पल को काफी भावुक और प्यारा बताया। कई लोगों ने मां की खुशी को खास बताया, जबकि कुछ ने बेटे के इस gesture की सराहना की। इस पूरे वीडियो की सबसे खास बात फर्स्ट क्लास का अपग्रेड नहीं, बल्कि वह पल है जब मां को अचानक पता चलता है कि इस बार सफर में उन्होंने नहीं, बल्कि उनके बेटे ने उनके लिए सबसे बेहतर सीट चुनी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।