Electric Mobility: यूलर मोटर्स ने ग्रीन ड्राइव मोबिलिटी के साथ रणनीतिक साझेदारी भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की रफ्तार बढ़ाएगी। कंपनी 500 कार्गो व्हीकल्स देश के प्रमुख शहरों में उतारेगी।
यूलर मोटर्स ने ग्रीन ड्राइव मोबिलिटी के साथ साझेदारी
- Published: 22 Jul 2026, 08:29 PM IST
- Last Updated: 22 Jul 2026, 08:29 PM IST
Electric Mobility: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता यूलर मोटर्स ने ग्रीन ड्राइव मोबिलिटी के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। ग्रीन ड्राइव मोबिलिटी देश की प्रमुख मल्टी-स्टैक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) फ्लीट ऑपरेटर कंपनियों में से एक है। इस सहयोग का उद्देश्य भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स को तेजी से अपनाने और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है।
Storm LR और TURBO EV 1000 की होगी तैनाती
इस साझेदारी के तहत Euler Motors के Storm LR और TURBO EV 1000 जैसे 4-व्हीलर इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल्स को Green Drive Mobility के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में शामिल किया जाएगा। इन वाहनों का इस्तेमाल देशभर में एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए मिड-माइल और लास्ट-माइल डिलीवरी सेवाओं में किया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, इस पहल के तहत अब तक करीब 50 इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल्स तैनात किए जा चुके हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 500 यूनिट्स तैनात करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन शहरों से होगी शुरुआत
वाहनों की शुरुआती तैनाती दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इस नेटवर्क का विस्तार देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी किया जाएगा।
लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिलेगा फायदा
Green Drive Mobility का लक्ष्य भारत में एक मजबूत और टेक्नोलॉजी-आधारित इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी इकोसिस्टम तैयार करना है। Euler Motors के इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल्स को खास तौर पर हाई-यूटिलाइजेशन लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस के लिए डिजाइन किया गया है।
इन वाहनों में हाई पेलोड क्षमता, लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग और कम टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) जैसी खूबियां मिलती हैं, जो फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए इन्हें अधिक किफायती बनाती हैं।
2028 तक 1,000 EV कार्गो व्हीकल्स का लक्ष्य
Green Drive Mobility ने वर्ष 2028 तक लगभग 1,000 इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल्स अपने नेटवर्क में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। यह पहल कंपनी के सस्टेनेबल और जीरो-एमिशन लॉजिस्टिक्स विजन का हिस्सा है।
API-इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी से मिलेगा फायदा
Euler Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पूरी तरह API-इंटीग्रेटेड हैं, जिससे फ्लीट ऑपरेटर्स को वाहनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग, बेहतर ऑपरेशनल विजिबिलिटी, अधिक अपटाइम और लागत में कमी जैसे फायदे मिलते हैं। इससे बड़े स्तर पर लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस को अधिक कुशल तरीके से संचालित किया जा सकेगा।
कंपनियों ने क्या कहा?
Euler Motors की Vice President (Sales) वाणी रिखी मेहरा ने कहा कि Green Drive Mobility के साथ यह साझेदारी भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने उद्देश्य-आधारित इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल्स के जरिए Green Drive Mobility की विकास यात्रा में सहयोग करने को लेकर उत्साहित है।
दोनों कंपनियों का मानना है कि सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स की बढ़ती मांग के साथ यह साझेदारी भविष्य में और मजबूत होगी तथा देशभर में इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल्स की तैनाती का दायरा लगातार बढ़ाया जाएगा।
(मंजू कुमारी)