दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) प्रशासन का गड़बड़झाला इन दिनों चर्चा में है. DU के SOL ने अपने रिकॉर्ड में कई स्टूडेंट्स की राष्ट्रीयता ही गलत दर्ज कर दी है, जिसके तहत कई इंडियन स्टूडेंट्स की राष्ट्रीयता रिकॉर्ड में नेपाली दर्ज की गई है. रिकॉर्ड सार्वजनिक होने के बाद बवाल शुरू हो गया है.SOL स्टूडेंट्स ने इस गड़बड़ी का विरोध दर्ज किया है और मामला कुलपति तक पहुंच गया है. SOL स्टूडेंट्स के संगठन क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) ने इस संबंध में कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा है.
आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि KYS ने डीयू कुलपति को सौंपे ज्ञापन में क्या कहा है. जानेंगे कि इस संबंध में KYS ने क्या मांग रखी हैं.
स्टूडेंट प्रोफाइल में बदली गई नागरिकता
क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) ने बीते रोज डीयू कुलपति को स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में सामने आई गड़बड़ी को लेकर ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में KYS ने आरोप लगाया है कि SOL स्टूडेंट प्रोफाइल में उनकीगलत राष्ट्रीयता दिखाई दे रही है. KYS ने आरोप लगाते हुए कहा है कि SOL में पढ़ रहे भारतीय स्टूडेंट्स की पहचान किसी दूसरी राष्ट्रीयता (नेपाली) के तौर पर दिखाई जा रही है.
KYS ने कहा है कि आधिकारिक शैक्षणिक रिकॉर्ड में इस तरह की गलती कोई मामूली तकनीकी चूक नहीं है. राष्ट्रीयता पहचान का एक संवेदनशील और बुनियादी विवरण है. इसमें गलती होने से किसी भी छात्र को शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी, शर्मिंदगी और गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसके साक्ष्य दिए गए हैं.
गलत रिकॉर्ड को तुंरत सुधारा जाए
KYS ने कहा है कि यह बेहद चिंताजनक है कि स्टूडेंट्स के आधिकारिक रिकॉर्ड बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले यूनिवर्सिटी के संस्थान बिना किसी जांच-पड़ताल के इतनी बुनियादी और गंभीर परिणाम वाली गलती कर रहे हैं.
KYS ने मांग करते हुए कहा है कि गलत राष्ट्रीयता के विवरण को तुरंत सुधारा जाए और यूनिवर्सिटी और SOL के सभी संबंधित डेटाबेस में स्टूडेंट्स के आधिकारिक रिकॉर्ड अपडेट किए जाएं. इस प्रशासनिक गलती के कारण स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की परेशानी, बार-बार वेरिफिकेशन या बुरे नतीजों का सामना न करना पड़े.
SOL से लिखित माफी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
SOL ने मांग पत्र में कहा है किइस बात की भी जांच की जानी चाहिए कि यह गलती कहां और कैसे हुई और इस चूक के लिए जिम्मेदारी तयकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इसके अलावा, एक उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्टूडेंट्स की व्यक्तिगत और पहचान से जुड़ी जानकारी सही ढंग से दर्ज किए जाएं. साथ ही KYS ने SOL प्रशासन से स्टूडेंट्स के भविष्य को खतरे में डालने के लिए लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More