डीयू में कई कॉलेजों में स्नातक में सीटें खाली होने के कारण कॉलेजों को 12वीं की अंकों के आधार पर दाखिला देने की अनुमति दी गई है। पहले 2 कॉलेज, फिर 11 कॉलेज और अब शुक्रवार को 15 कॉलेजों के चुनिंदा कोर्स में दाखिला की अनुमति दी गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में कई कॉलेजों में स्नातक में सीटें खाली होने के कारण कॉलेजों को 12वीं की अंकों के आधार पर दाखिला देने की अनुमति दी गई है। पहले 2 कॉलेज, फिर 11 कॉलेज और अब शुक्रवार को 15 कॉलेजों के चुनिंदा पाठ्यक्रम में दाखिला की अनुमति दी गई है। बताया जा रहा है की इन विषयों में 50 फीसद से अधिक सीटें खाली हैं। डीयू ने शुक्रवार को जारी सार्वजनिक सूचना में बताया है कि 2026-27 सत्र के लिए 15 कॉलेजों में कुछ स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला कक्षा 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार ( Admission on 12th Marks basis) पर शुरू किया गया है। इन पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी यूजी स्कोर (CUET UG Score) की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवारों को संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। डीयू ने दाखिले की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखने की सलाह दी है।
12वीं के अंकों से कौन से कॉलेज किस कोर्स में दे रहे दाखिला, देखें पूरी लिस्ट
1. देशबंधु कॉलेज
-बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत
-बी.एससी. (प्रोग.) एप्लाइड फिजिकल साइंसेज इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ
-बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ
2. दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज
-बी.ए. प्रोग्राम (पंजाबी + इतिहास)
-बी.ए. प्रोग्राम (उर्दू + इतिहास)
-बी.ए. प्रोग्राम (तमिल + अंग्रेजी)
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)
3. इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स
-बी.एससी. (ऑनर्स) होम साइंस
-बी.एससी. (प्रोग.) होम साइंस
4. कालिंदी कॉलेज
-बी.एससी. (ऑनर्स) गणित
5. लक्ष्मीबाई कॉलेज
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + समाजशास्त्र)
-बी.ए. प्रोग्राम (पंजाबी + राजनीति विज्ञान)
-बी.ए. प्रोग्राम (इतिहास + संगीत)
-बी.ए. प्रोग्राम (कंप्यूटर एप्लीकेशन + गणित)
-बी.ए. प्रोग्राम (कम्युनिटी साइंस + दर्शनशास्त्र)
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
-बी.एससी. (ऑनर्स) होम साइंस
6. महाराजा अग्रसेन कॉलेज
-बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ
-बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
7. माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
-बी.ए. (ऑनर्स) पंजाबी
-बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत
-बी.ए. (ऑनर्स) दर्शनशास्त्र
8. पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
-बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत
9. राजधानी कॉलेज
-बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स
-बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
10. सत्यवती कॉलेज
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
-बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत
-बी.ए. (ऑनर्स) उर्दू
-बी.ए. प्रोग्राम (इतिहास + गणित)
-बी.ए. प्रोग्राम (उर्दू + इतिहास)
-बी.ए. प्रोग्राम (उर्दू + राजनीति विज्ञान)
11. सत्यवती कॉलेज (इवनिंग)
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
12. शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन
-बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स
-बी.एससी. (ऑनर्स) इंस्ट्रूमेंटेशन
-बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी
-बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान
13. श्री अरबिंदो कॉलेज
-बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + इतिहास)
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)
14. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज
-बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी
-बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान
-बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी
-बी.एससी. (प्रोग.) लाइफ साइंस
-बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + अर्थशास्त्र)
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + इतिहास)
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)
-बी.ए. प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस + अर्थशास्त्र)
-बी.ए. प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + इतिहास)
-बी.ए. प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)
-बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + गणित)
-बी.ए. प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान)
15. जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज
-बी.ए. (ऑनर्स) अरबी
-बी.ए. (ऑनर्स) फारसी
-बी.ए. (ऑनर्स) उर्दू
-बी.ए. (ऑनर्स) बंगाली
-बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत
-बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंसेज केमिस्ट्री के साथ
-बी.ए. प्रोग्राम (दर्शनशास्त्र + अरबी/बंगाली/फारसी/संस्कृत/उर्दू)