Drishyam 3 Collection Day 3: 'दृश्यम 3' की धुरंधर कमाई, 3 दिन में 'धमाल 4' समेत कई मूवीज को पछाड़ा

Published on 4 अक्टू॰ 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने एक बड़ा आंकड़ा पार कर कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर ने पहले ही वीकेंड में ऐसा दबदबा बनाया है कि हाल की कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छूट गए। फिल्म ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत के बाद शनिवार को भी मजबूत पकड़ बनाए रखी, जबकि रविवार को कमाई ने फिर रफ्तार पकड़ ली। अब इसकी नजर 200 करोड़ क्लब पर है और ओपनिंग वीकेंड में भी यह बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है।

Drishyam 3 ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़, अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने रविवार को भारत में लगभग 61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का प्रदर्शन देशभर के 17,299 शोज में हुआ और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 64.97 फीसदी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking Day 3: 'दृश्यम 3' देखने टूट पड़े लोग! ऐसी रही रविवार की एडवांस बुकिंग

'दृश्यम द कन्क्लूजन' का टोटल कलेक्शन कितना हुआ?

पहले रविवार को 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने भारत में 175 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करते हुए नेट 176.50 करोड़ रुपए कूट डाले हैं। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह 201.62 के आंकड़े पर पहुंच गई है। फिल्म ने पहले दिन भारत में लगभग 62 करोड़ रुपए और दूसरे दिन करीब 53.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया था।

वर्ल्डवाइड भी 270 करोड़ पार हुआ 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तीन दिन में ही 270 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले दो दिन में दुनियाभर में 179.60 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। रविवार का ओवरसीज से फिल्म ने 20 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते इसका विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन 61 करोड़ रुपए हो गया है। भारत और विदेशों के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर देखें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें :'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म, पहले इन 17 फिल्मों से कर चुके यह कमाल!

Drishyam 3 ने किन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा?

दमदार ओपनिंग वीकेंड के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को ही इसने सलमान खान की ‘सिकंदर’ (107 करोड़) को पार कर लिया था। रविवार दोपहर तक फिल्म ने प्रभास की ‘द राजा साब’ (138 करोड़), इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’ (150 करोड़), अजय देवगन की अपनी फिल्म ‘शैतान’ (144 करोड़) और ‘धमाल 4’(167.88 करोड़ रुपए) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

'दृश्यम द कन्क्लूजन' में कौन-कौन सितारे हैं?

फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में लौटे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत नजर आ रहे हैं। नई कास्ट में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज शामिल हैं। फिल्म को अभिषेक पाठक ने लिखा और निर्देशित किया है।