Drishyam 3: Ajay Devgn की ‘दृश्यम 3’ का टाइटल और रिलीज डेट आउट; क्या कारगर होगी विजय सालगांवकर की आखिरी चाल? - Haribhoomi

Published on 24 अग॰ 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट ‘Drishyam The Conclusion’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगा। अजय फिर विजय सालगांवकर बनेंगे, पोस्टर के साथ टाइटल सामने आया।

Drishyam 3 Release Date

Drishyam 3 Release Date

  • Published: 24 Aug 2026, 11:19 AM IST
  • Last Updated: 24 Aug 2026, 11:20 AM IST

Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी पॉपुलर फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है। फिल्म का नाम ‘Drishyam The Conclusion’ रखा गया है और यह 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे।

अजय ने शेयर किया पोस्टर

अजय देवगन ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया और इसके टाइटल के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया। पोस्टर पर लिखा है- “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।” अजय ने पोस्ट के साथ लिखा कि हर इंसान का नजरिया अलग होता है, लेकिन उनके लिए उनका परिवार ही सब कुछ है।

फिर लौटेंगे विजय सालगांवकर
अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में नजर आएंगे। पिछले दोनों पार्ट्स में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी समझदारी और चालाकी से पुलिस को कई बार उलझाया था। अब तीसरे पार्ट में विजय की कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी और क्या वह एक बार फिर अपने परिवार को बचा पाएगा, यह फिल्म में देखने को मिलेगा।

तब्बू और श्रेया भी आएंगी नजर
फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू एक बार फिर आईजी मीरा देशमुख के किरदार में नजर आएंगी। श्रेया सरन भी नंदिनी के रोल में वापसी करेंगी। राजत कपूर भी अपने किरदार में दिखाई देंगे। वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फिल्म में नए किरदारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

तीसरे पार्ट में कहानी होगी पूरी
अब ‘Drishyam The Conclusion’ के साथ हिंदी फ्रेंचाइजी में विजय सालगांवकर की कहानी को खत्म किया जाएगा। फिल्म की कहानी में इस बार भी परिवार, पुलिस और पुराने राजों के बीच नया खेल देखने को मिल सकता है। फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि विजय इस बार पुलिस से कैसे बचेगा और क्या उसका सच आखिरकार सामने आएगा? इसका जवाब 2 अक्टूबर 2026 को फिल्म की रिलीज के बाद मिलेगा।

यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा