
दृश्यम 3 पर क्या अपडेट आया?
Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अगली फिल्म ‘दृश्यम 3’ पर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है. 2 अक्टूबर को पिक्चर आ रही है. जिसका टाइटल पार्ट 3 नहीं, बल्कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रखा गया है. यूं तो पहले ही मोहनलाल की पिक्चर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसे अजय देवगन के लिए खतरा बताया जा रहा था. पर यह फिल्म कोई खास कमाई बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई. उसके बाद से ही अजय देवगन की पिक्चर के लिए पूरा-पूरा मामला सेट हो रखा है. खैर, मोहनलाल इसी बीच अपनी फिल्म का चौथा पार्ट लाने का हिंट दे चुके हैं. पर बड़ा सवाल है कि क्या अजय देवगन की फिल्म तीन पार्ट के साथ ही कंप्लीट हो जाएगी. जबसे अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का टाइटल रिवील हुआ है. फैन्स का यही मानना है हो सकता है कि हिंदी में कहानी इससे आगे न बढ़ाई जाए.
हाल ही में स्टार स्टूडियो 18 ने फिल्म का टाइटल बताया. इस दौरान एक बार फिर रिलीज डेट कंफर्म करते हुए फिल्म के एक्टर्स की एक आंख वाला पोस्टर शेयर किया. इस बार तबू, श्रिया सरन, अजय देवगन के अलावा जयदीप अहलावत भी फिल्म में दिखेंगे. मेकर्स से क्लैश के बाद अक्षय खन्ना ने पिक्चर छोड़ दी थी, जिसके बाद उनकी जगह फिल्म में दूसरे एक्टर को कास्ट किया गया है. खैर इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया- ”हर इंसान का नजरिया अलग होता है… मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है.”
‘दृश्यम’ की कहानी हो जाएगी एंड?
अजय देवगन और मोहनलाल की फिल्म Drishyam 3 की रिलीज को लेकर इस बार काफी पंगा फंसा. मलयालम फिल्म के मेकर्स पहले ही क्लियर कर चुके थे कि वो पहले ही रिलीज करेंगे. जिसके बाद अजय देवगन की फिल्म पर कुछ खतरा दिखा. पर वो बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ बजट ही निकाल पाई है. खैर, इन सबके बीच लगता है कि हिंदी फिल्म के मेकर्स दृश्यम की कहानी को इसी के साथ खत्म करने वाले हैं. जो कि इसके टाइटल से पता लगता है. हालांकि, इसे लेकर फिलहाल कोई भी ऑफिशियल जानकारी अबतक नहीं दी गई है.
Har insaan ka nazariya alag hota hai mere liye meri family hi sab kuch hai.#DrishyamTheConclusion in cinemas 2nd October. #Tabu #ShriyaSaran #RajatKapoor @JaideepAhlawat @prakashraaj @AbhishekPathakk @KumarMangat #SanjeevJoshi #AlokJain @AndhareAjit @ishidutta #MrunalJadhav pic.twitter.com/RqYZMnNAfD
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 24, 2026
दरअसल ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज का सपोर्ट मिला है. और अभिषेक पाठक ने तीसरे पार्ट को डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी गोवा के रहने वाले शांत विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है. जब उनके घर में एक मर्डर हो जाता है. तो वो अपनी समझदारी का इस्तेमाल करके अपने परिवार को कानून के शिकंजे से बचाते हैं. देखना होगा कि पार्ट 3 की कहानी को मोहनलाल की फिल्म से कितना अलग रखा गया है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More