छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन अटेंडेंस पर मिलेगा वेतन: DPI के आदेश ने शिक्षकों में नाराजगी, विरोध, कहा- पहले तकनीकी खामियों को दूर करे विभाग

Published on 28 जुल॰ 2026

CG Online Teacher Attendance: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन या डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था को लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी और कुछ शिक्षक संगठनों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। डीपीआई के आदेश के अनुसार, अब ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों और कर्मचारियों की तनख्वाह बनेगी। वीएसके एप पर अटेंडेंस से वेतन की व्यवस्था इसी महीने से होगी।

अटेंडेंस एप में तकनीकी खामियां

मामले में शिक्षक संघों का कहना है कि अटेंडेंस के लिए जिस एप का इस्तेमाल कराया जा रहा है। उसमें कई तकनीकी खामियां हैं। इनमें पहले सुधार किया जाए, फिर ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य की जाए।

डीपीआई के आदेश में क्या लिखा ?

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने जुलाई महीने के लिए नवीन आदेश जारी किया है। इस आदेश में डीपीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केवल उन्हीं शिक्षकों और गैर शैक्षणिक स्टाफ को वेतन प्रदान किया जाए। जिनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की गई है। जितने दिन शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई है, केवल उतने दिनों का ही वेतन उन्हें प्रदान करने कहा गया है।

ऑनलाइन एप में तमाम खामियां, पहले इन्हें दूर किया जाए

अब इसका विरोध तेज हो गया है।  शिक्षक संघ अब इसके विरोध में आ गया है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने इसे अव्यवहारिक बताया है। विभाग की तकनीकी खामी है और इसका खामियाजा शिक्षक क्यों भुगतें ?

एप में ये आ रही दिक्कतें

CG Online Teacher Attendance
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे।

शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि मौजूद ऑनलाइन अटेंडेस एप में तमाम खामियां हैं। शुरुआती रोज यानी 16 जून को ही एप पूरे प्रदेश में ठप हो गया था। नेटवर्क नहीं मिल रहा था, सरबर डाउन था, ऐसे में हजारों शिक्षक और कर्मचारी अटेंडेंस नहीं लगा पाए। इसके अलावा कई बार लोकेशन प्रोब्लमआ रही है। सभी शिक्षकों के पास थ्री और फोरजी एडवांस मोबाइल नहीं हैं। जो शिक्षक 55-60 साल की उम्र के करीब हैं। उनके पास आधुनिक मोबाइल नहीं हैं। इसके अलावा चेकआउट के समय भी नेटवर्क, सरबर जैसी कई समस्याएं आ रही हैं। दुबे ने कहा कि शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस से इनकार नहीं कर रहे, लेकिन पहले उसके एप की खामियां तो दूर कर उसे मजबूत तो बनाया जाए। 

ये खबर भी पढ़ें:CG Nursing College Bharti: नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण, 3 साल पहले HC रद्द चुका शासन का आदेश, अब स्वास्थ्य-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर:MP Govt Employees CPCT: सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने में पास करनी होगी सीपीसीटी, 40 साल से अधिक की उम्र के कर्मचारियों को भी छूट नहीं, कटेगा वेतन

लेखक