DON 3: ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं होता... फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह पर कसा तंज, क्या-क्या बोल गए?

Published on 11 अग॰ 2026

Don 3: फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ फिलहाल अटकी हुई है और कब इसे आगे बढ़ाया जाएगा और कौन लीड रोल में होगा? यह एक बहुत बड़ा सवाल है क्योंकि रणवीर सिंह पहले ही हाथ पीछे खींच चुके हैं, जिसके बाद खूब बवाल भी हुआ था. दोनों तरफ के लोगों ने अपना-अपना पक्ष रखा, लेकिन यह विवाद अब भी नहीं सुलझ पाया है. अब क्योंकि रणवीर सिंह का कहना था कि ‘धुरंधर’ से पहले मेकर्स उन्हें लेकर कंफर्म तक नहीं थे, तो फिर बड़ी संख्या में लोगों ने एक्टर को सपोर्ट भी किया है. खैर, सीधे तौर पर अबतक तो किसी ने एक दूसरे के बारे में कुछ कहा नहीं था. लेकिन पहली बार फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर एक इंटरव्यू पर तंज कसा है. जानिए पूरा मामला कहां से शुरू हुआ? जब वो बोल गए- ”फिल्मिंग में अभी एक महीना बाकी था, जो आजकल एक पैटर्न सा बन गया है.”

अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर फरहान अख्तर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत की. इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर सैफ अली खान के बारे में बताते दिखे कि कैसे शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही वो फिल्म से अलग होना चाहते थे. साथ ही क्लियर कर दिया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले, सैफ अली खान को डेट्स की समस्या का सामना करना पड़ा था. हालांकि, यह मुद्दा उठा, तो उन्होंने रणवीर सिंह पर लगे हाथ तंज कस दिया.

सैफ को लेकर फरहान अख्तर ने क्या बताया?

इस दौरान फरहान अख्तर ने बताया कि, सैफ अली खान को जिस दूसरी फिल्म में काम करना था, उसका शेड्यूल बदल गया था. सैफ मुश्किल हालात में थे, इसलिए उन्होंने फरहान की फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया था. वहीं, सभी उन्हें रुकने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे. डायरेक्टर ने कहा- ”मेरे लिए तो जैसे सब कुछ खत्म हो गया था… जब हम उनसे मिले और काम शुरू किया, तो लगा कि उस रोल को कोई और नहीं कर सकता था. यह बिल्कुल नामुमकिन था, यह सच में दिल तोड़ने वाला था.” वहीं, सैफ के बाहर होने के बारे में बात करते हुए, फरहान ने रणवीर सिंह के अपनी फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने का जिक्र किया. वो कहते हैं कि- ”जो शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले हुआ था, शूटिंग में बस एक महीना बचा था, और आजकल ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है.”

इस दौरान रणवीर पर किए गए साफ तंज को सुनकर इंटरव्यू लेने वाला शख्स भी हंसने लगा. उस हंसी पर रिएक्शन देते हुए फरहान ने कहा, ”लेकिन, सिर्फ मेरे साथ ही नहीं… ऐसी चीजें होती रहती हैं.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button