Dog In Lift Row Ghaziabad: गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर कुत्ते को लेकर हाथापाई; Videos वायरल - Haribhoomi

Published on 14 सित॰ 2026

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन की एक हाई-राइज़ सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर कुत्ते को ले जाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया। विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते के साथ मौजूद महिला पर एक स्कूल शिक्षिका को थप्पड़ मारने, डंडे से हमला करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है।

dog in lift triggers fight ghaziabad society

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Published: 14 Sep 2026, 05:18 PM IST
  • Last Updated: 14 Sep 2026, 05:18 PM IST

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इंदिरापुरम के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका हिना बारी ने सोसाइटी की निवासी श्वेता दुबे पर लिफ्ट के अंदर हमला करने, थप्पड़ मारने और डंडे से पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लिफ्ट में जाने से रोका, फिर डंडे से किया हमला
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शिक्षिका हिना बारी 12 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर वापस लौटी थीं। जब वे अपनी सोसाइटी की लिफ्ट में चढ़ने लगीं, तो श्वेता अपने पालतू कुत्ते के साथ पहले से लिफ्ट में मौजूद थीं। शिक्षिका का आरोप है कि श्वेता किसी अन्य व्यक्ति को लिफ्ट में नहीं चढ़ने दे रही थीं।

जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया और लिफ्ट के अंदर दाख़िल हुईं, तो दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी महिला ने कुत्ते को संभालने के लिए हाथ में रखी छड़ी से शिक्षिका पर हमला कर दिया।

https://t.co/2KkvYZIpQI

— Abhishek Yadav (@iabhiy) September 14, 2026

सीसीटीवी में कैद हुई बाल खींचने और थप्पड़ मारने की घटना
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें लिफ्ट के बंद होते ही दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई होती साफ दिखाई दे रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कुत्ते के साथ मौजूद महिला शिक्षिका पर छड़ी से वार करती है, उनके बाल खींचती है और थप्पड़ जड़ देती है।

लिफ्ट के बाहर मौजूद गार्ड और एक अन्य व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन लिफ्ट बंद होते ही मारपीट शुरू हो गई। शिक्षिका ने भी अपना बचाव करते हुए पलटवार किया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पीड़िता की शिकायत और घटना का वीडियो सामने आने के बाद नंदग्राम थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला श्वेता दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2)  और धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सोसाइटी में पालतू कुत्तों को लेकर फिर गहराया तनाव
दिल्ली-एनसीआर की हाई-राइज सोसाइटियों में लिफ्ट के भीतर पालतू कुत्तों को ले जाने और उनके सुरक्षा उपायों को लेकर पहले भी कई विवाद सामने आ चुके हैं। इस नई घटना के बाद विंडसर पैराडाइज सोसाइटी के निवासियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने लिफ्ट में पालतू जानवरों से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की है।