मुरादाबाद में एक प्रोफेसर की LKG (6) में पढ़ने वाली बेटी को स्कूल में मच्छर ने काट लिया। इस पर प्रोफेसर ने डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को मेल करके स्कूल की शिकायत की है।
.
प्रोफेसर ने कहा है कि अगर मच्छर के काटने से उनकी बेटी को बीमारी होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। प्रोफेसर ने स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए स्कूल की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
19 अगस्त को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को भेजा ई-मेल
एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनू सिंह ने 19 अगस्त को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को ई-मेल भेजा। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी शहर के एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी की छात्रा है।
जहां उसे मच्छरों ने काटा है। चूंकि वे 8 वर्षों तक अमेरिका में न्यूरोसाइंटिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं, इसलिए मच्छर जनित रोगों की गंभीरता और बार-बार मच्छरों के संपर्क में आने से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को भलीभांति समझते हैं।
पहली बार मच्छर काटने की शिकायत की, स्कूल ने ध्यान नहीं दिया प्रोफेसर ने कहा कि जब पहली बार बेटी को स्कूल में मच्छर ने काटा था तो इसकी शिकायत उन्होंने स्कूल डायरी में विद्यालय प्रशासन से की थी, इसके बावजूद स्कूल की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
इसके बाद बेटी को फिर से मच्छर ने काट लिया। इसलिए उन्हें स्कूल की शिकायत करनी पड़ी है।
पूरी फीस जमा करने के बाद भी स्कूल अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा
उन्होंने कहा कि- पैरेंट्स होने के नाते हम अपने बच्चों को स्कूल के भरोसे छोड़ते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि स्कूल उन्हें एक सुरक्षित, स्वच्छ और अच्छा वातावरण उपलब्ध कराएगा।
लेकिन पूरी फीस जमा करने के बाद भी स्कूल अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। अगर मच्छर से काटने से उनकी बेटी को बीमारी होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इसलिए स्कूल की जवाबदेही तय की जाए।
डीआईओएस बोलीं-फॉगिंग के दिए हैं निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऋतु तोमर ने बताया- उनके संज्ञान में ये मामला आया है। जिसके बाद उन्होंने प्राइवेट स्कूल को फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
ये निर्देश पहले भी सभी स्कूलों को दिए जा चुके हैं । क्योंकि प्राइवेट स्कूल को ये सब इंतजाम खुद करने होते हैं। अगर निर्देश का पालन नहीं किया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी
ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें

रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…