मुरादाबाद के नए DM अनुनय झा को 2 बार क्यों क्रैक करना पड़ा UPSC, उनकी सक्सेस स्टोरी क्यों है खास?

Published on 22 सित॰ 2026

मुरादाबाद के नए DM अनुनय झा को 2 बार क्यों क्रैक करना पड़ा UPSC, उनकी सक्सेस स्टोरी क्यों है खास?

मुरादाबाद के नए DM अनुनय झा की सक्सेस स्टोरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 34 IAS अधिकारियों के ट्रंसफर किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है. 2015 बैच के IAS अधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का नया DM बनाया गया है. इससे पहले वह हरदोई समेत कई जिलों में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. मुरादाबाद के नए DM अनुनय झा ने दो बार UPSC की परीक्षा पास की है. अपनी पढ़ाई और सिविल सेवा की सफलता को लेकर वो चर्चा में हैं. आइये जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

कहां से की पढ़ाई?

2015 बैच के IAS अधिकारी अनुनय झा ने IIT रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. खास बात यह है कि उन्होंने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा को दो बार पास किया. पहले अटेम्प्ट में 145वीं रैंक हासिल कर वह IRS बने, लेकिन IAS बनने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने दोबारा परीक्षा दी. दूसरे अटेम्प्ट में उन्हें 57वीं रैंक मिली और वह IAS अधिकारी बने.

परिवार से मिली प्रेरणा

IIT रुड़की से की इंजीनियरिंग

अनुनय झा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल से हुई. 12वीं के बाद उन्होंने IIT रुड़की में एडमिशन लिया और 2012 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के बाद उन्होंने विश्व बैंक के एक प्रोजेक्ट पर भी काम किया. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की.

पहले IRS, फिर बने IAS

अनुनय झा ने 2013 में पहली बार UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा दी. उन्हें 145वीं रैंक मिली और उनका सेलेक्शन IRS के लिए हुआ. हालांकि, उनका लक्ष्य IAS बनना था. इसलिए नौकरी के साथ उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी. 2014 में उन्होंने फिर परीक्षा दी और इस बार 57वीं रैंक हासिल की. इसके साथ ही वह IAS अधिकारी बने.

कई अहम पदों पर संभाली जिम्मेदारी

IAS बनने के बाद उनकी पोस्टिंग मथुरा में हुई. 2017 में उन्होंने झांसी में SDM और विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी के तौर पर काम किया. 2019 में वह अलीगढ़ के CDO बने. 2021 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली. 2023 में महाराजगंज के DM और 2025 में हरदोई के DM बने. अब 2026 में उन्हें मुरादाबाद का DM बनाया गया है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button