Updated: Sunday, August 9, 2026, 18:45 [IST]
Neeshu Azad Viral Video: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने वीडियो को लेकर चर्चा में आईं नीशू आजाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीशू ने अपने वीडियो पर मिल रहे व्यूज, लाइक और कमेंट्स का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्हें बड़ी संख्या में गालियां और रेप की धमकियां मिल रही हैं।
नीशू ने उन लोगों पर भी सवाल उठाया, जो लड़कियों को देवी कहने और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की बात करते हैं। नीशू का कहना है कि कमेंट सेक्शन में आने वाली गालियां और धमकियां ऐसे लोगों की असली सोच दिखाती हैं। इस बीच उनकी इंस्टाग्राम आईडी भी अब नजर नहीं आ रही है।
2.5-3 लाख व्यूज पर 500 लाइक, 2,500 कमेंट
वायरल वीडियो में नीशू आजाद अपने सोशल मीडिया वीडियो पर मिल रहे रिस्पॉन्स की बात करती नजर आती हैं। नीशू ने कहा, "गाइज, मैं न कुछ दिनों से नोटिस कर रही हूं कि मेरी जो वीडियो है न, उन पर व्यूज तो बहुत ज्यादा जा रहे हैं, लेकिन लाइक... नहीं आ रहे हैं। 500 लाइक आ रहे हैं। अगर वीडियो 2.5-3 लाख गई है तो उस पर 500 लाइक आ रहे हैं, और 2,500 गालियां आ रही हैं।"
ये भी पढ़ें: 'अंधभक्त, तुम्हारा धर्म यही सिखाता है?' ट्रोलर्स पर भड़की 'मोदी की तेरहवीं' वाली नीशू, कहा-मिले रेप थ्रेट्स!
इसके बाद उन्होंने कमेंट्स को लेकर कहा, "हां, 2,500 कमेंट आ रहे हैं और उसमें भी लोग गालियां दे रहे हैं। और यह गाली देने वाले वही अंधभक्त हैं जो लड़कियों को देवी बोलते हैं और बोलते हैं कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'।"
नीशू ने अपने वीडियो में कमेंट सेक्शन में कथित तौर पर मिल रही रेप की धमकियों और आपत्तिजनक स्टिकर्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "यह है इनका 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जिसमें वह कमेंट सेक्शन में रेप थ्रेट्स (रेप की धमकियां) देते हैं, गंदे-गंदे स्टिकर्स भेजते हैं! वाह जी वाह!"
नीशू ने आगे कहा, "'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और तुम जो लड़कियों को देवी मानते हो न, यह सब बस नाम का है। क्योंकि तुम्हारी असलियत नीयत क्या है... असली नीयत क्या है तुम्हारी, रियल्टी (रियलिटी) क्या है, वह तुम्हारी इस तरीके के कमेंट्स बता देते हैं।"
पाद और डकार दोनों पेट से निकलते हैं,,, पर लोग सिर्फ पाद पर थु थू करते हैं,
पाद की गलती सिर्फ इतनी है कि उसने गलत रास्ता चुना,
इसलिए जीवन में हमेशा सही रास्ता चुनो।और बेटी हो तो बेटी वाले कार्य करो न की राक्षसी वाले , जेसे सुर्पनखा 😐🫤 pic.twitter.com/vPXqiYWcCo
— sumit kalra (@sumit1kalra) August 8, 2026
'मोदी की तेरहवीं' वाले वीडियो से आई थीं चर्चा में
नीशू आजाद इससे पहले CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनाए गए एक व्लॉग को लेकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने प्रदर्शन में मिल रहे खाने के सामान को अपने व्लॉग में 'मोदी की तेरहवीं' का खाना बताया था। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और उन्हें लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद नीशू लगातार अपने खिलाफ हो रही ट्रोलिंग का जवाब वीडियो के जरिए देती रही हैं। वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर आलोचकों को अपनी बात का जवाब देती नजर आईं।
अब इंस्टाग्राम आईडी नहीं आ रही नजर
इस बीच अब नीशू आजाद की इंस्टाग्राम आईडी नजर नहीं आ रही है। इंस्टाग्राम पर उनका हैंडल सर्च करने पर भी अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि शायद उन्होंने ट्रोलिंग से परेशान होकर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।
हालांकि, उनके अकाउंट के नजर नहीं आने की असली वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि उन्होंने खुद अकाउंट बंद किया है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। वहीं, वायरल वीडियो में नीशू ने जिस तरह की गालियों और धमकियों का जिक्र किया है, उसे लेकर वह पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करती रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'मोदी तुम्हारे पापा हैं ना', 'PM की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का नया वीडियो वायरल, BJP समर्थकों का उड़ाया मजाक