Dhruv Rathee New Video: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिहाई के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Dhruv Rathee New Video) X पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि घर से अगवा किया गया था। वीडियो में ध्रुव ने अपना पासपोर्ट दिखाते हुए भारतीय नागरिकता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की।
ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था। करीब 20 घंटे बाद रविवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद सामने आए वीडियो में उन्होंने उन अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।
पासपोर्ट दिखाकर बोले- मैं भारतीय हूं, था और रहूंगा
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 11, 2026
वीडियो में ध्रुव राठी (Dhruv Rathee New Video) ने अपना पासपोर्ट दिखाते हुए कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं और आगे भी भारतीय ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पास विदेशी पासपोर्ट है और इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई हुई, वे गलत हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेने के बजाय जबरन घर से ले जाया गया।
'मां को धक्का देकर बेडरूम में घुस आए'
ध्रुव राठी(Dhruv Rathee New Video) ने आरोप लगाया कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान सादे कपड़ों में कुछ लोग उनके घर पहुंचे। उनके मुताबिक, लोगों ने उनकी मां को धक्का दिया और बेडरूम तक पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: CJP Press Conference: CJP की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रिहाई के बाद रवाना हुए अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका
यूट्यूबर (Dhruv Rathee New Video) का दावा है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उन्हें जबरन अपने साथ ले जाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जूते-चप्पल पहनने तक का मौका नहीं दिया गया और घर से घसीटकर बाहर निकाला गया। ध्रुव ने कहा कि इस दौरान उन्हें चोट भी लगी। उनके मुताबिक, उन्हें एक थाने से दूसरे स्थान पर ले जाया गया और करीब 20 घंटे तक बैठाकर रखा गया।
वकील से संपर्क और फोन इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिला: ध्रुव
वीडियो में ध्रुव राठी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने वकील से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई और उनका फोन भी उन्हें वापस नहीं दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान उन्हें अपनी बात रखने का मौका तक नहीं मिला। ध्रुव ने घर में दाखिल हुए लोगों को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वे सभी सादे कपड़ों में थे। फिलहाल, ध्रुव राठी की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना जरूरी है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Supreme Court CJP Protest: CJP प्रोटेस्ट पर SC सख्त, दिल्ली से बैरिकेड हटाने का आदेश, प्रदर्शन के बीच पुलिस से मांगा जवाब
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, ध्रुव राठी (Dhruv Rathee New Video) को शनिवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी से हिरासत में लिया गया था। बताया गया कि उनकी सोसाइटी के बाहर देर रात से ही करीब 50 पुलिसकर्मी मौजूद थे। शनिवार सुबह लगभग 8:15 बजे पुलिस टीम उनके फ्लैट पर पहुंची। ध्रुव की मां ने दरवाजा खोला, जिसके बाद पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए। उस समय ध्रुव अपने पिता के साथ सोफे पर बैठे थे। ध्रुव के माता-पिता ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। बताया गया कि उन्होंने पुलिस से ध्रुव को घर पर ही रखने की बात कही, लेकिन बहस के बाद पुलिस टीम उन्हें अपने साथ ले गई।
इसके बाद दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम ने उनसे पूछताछ की। बाद में उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-39 स्थित अपराध शाखा कार्यालय में रखा गया। करीब 20 घंटे बाद रविवार को उनकी रिहाई हुई। अब रिहाई के बाद जारी वीडियो में ध्रुव राठी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: LIC Savings Plan: LIC का धांसू प्लान! हर महीने ₹5,000 जमा करें, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं ₹28 लाख