- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bilaspur
- Bilaspur DFO Training: Officers Demonstrate Tree Cutting & Log Techniques
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

करगीखुर्द में वन विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम
जिम्मेदारी केवल दफ्तर में बैठकर आदेश देने से पूरी नहीं होती, बल्कि मैदान में उतरकर काम करके दिखाने से भी साबित होती है। वन विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने करगीखुर्द में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान खुद आरा मशीन चलाकर इसका उदाहरण पेश किया। उन्होंने कर्मचारियों को वृक्ष विदोहन और लट्ठा निर्माण की तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से काम करने के तरीके समझाए।
दरअसल, वन विभाग के काष्ठ विदोहन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शनिवार को खोडरी वन परिक्षेत्र के करगीखुर्द परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मरवाही वनमंडल के DFO कुमार निशांत और मुंगेली वनमंडल के DFO तन्मय कौशिक ने स्वयं आरा मशीन चलाकर वृक्ष विदोहन और लट्ठा निर्माण की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बिलासपुर के मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडेय सहित मरवाही, बिलासपुर और मुंगेली वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

सुरक्षा और वैज्ञानिक तरीके से काम करने पर जोर
प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल लकड़ी काटने की तकनीक सिखाना नहीं था, बल्कि काम के हर चरण में सुरक्षा, सावधानी और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की जरूरत समझाना भी था। पेड़ काटने से लेकर लट्ठे तैयार करने तक तकनीकी नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मशीन चलाकर कर्मचारियों को व्यावहारिक जानकारी दी। इससे मैदानी कर्मचारियों को काम करने की सही तकनीक समझने और वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षा मानकों का पालन करने की सीख मिली।

जल्दबाजी नहीं, सुरक्षा सबसे जरूरी
प्रशिक्षण के दौरान यह संदेश दिया गया कि मशीनों और जोखिम वाले कामों में जल्दबाजी के बजाय सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। सही तकनीक अपनाकर और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही काम किया जाना चाहिए।
खुद उदाहरण पेश कर नेतृत्व का संदेश
करगीखुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण देकर यह दिखाया कि नेतृत्व केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं है। अपने अनुभव और व्यवहार से कर्मचारियों को काम सिखाना भी इसका अहम हिस्सा है। वैज्ञानिक काष्ठ विदोहन और सुरक्षित कार्यप्रणाली पर केंद्रित इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिला।
.
खबरें और भी हैं...
विधायक अमर अग्रवाल को तिलक नगर के विस्थापितों ने घेरा: बोले- तारीख पर तारीख मिल रही,अब तिलक नगर में ही बसाइए,तंबू लगाकर धरने की चेतावनी
1:48- कॉपी लिंक
शेयर
बिलासपुर में जलेबी दुकानदार पर चाकू से हमला: सिरगिट्टी में गाली देने से मना करने पर युवक ने मारा चाकू, पसली में लगी चोट
0:15- कॉपी लिंक
शेयर
पोती को बचाने युवक से भिड़ गई दादी, मौत: बिलासपुर में 3 साल की मासूम को उठाकर ले जा रहा था, रोकने पर गोदा चाकू
0:39- कॉपी लिंक
शेयर
नवरात्र पर श्री प्लाजा में कन्या पूजन: 5 हजार बालिकाओं को भेंट की गईं पुस्तकें, आध्यात्मिक शिक्षा और संस्कारों का दिया संदेश
- कॉपी लिंक
शेयर