Delhi Rain: दिल्ली में अगले कुछ घंटे भारी बारिश और आंधी-तूफान, रेड अलर्ट जारी, बाहर निकलने से पहले पढ़ें अपडेट

Published on 10 अग॰ 2026

Time Published: Monday, August 10, 2026, 17:34 [IST]

Delhi Rain Weather Update: दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने सोमवार (10 अगस्त) को राजधानी के सभी 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के दौरान तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 15 मिमी प्रति घंटे से ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Delhi Weather Rain Update

मौसम विभाग ने दिल्ली के किसी भी कोने को राहत नहीं दी है। राजधानी के सभी 11 जिलों सेंट्रल, ईस्ट, न्यू दिल्ली, नॉर्थ, नॉर्थ-ईस्ट, नॉर्थ-वेस्ट, शाहदरा, साउथ, साउथ-ईस्ट, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली में रेड अलर्ट लागू है। प्रशासन ने लोगों को आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान घरों में रहने और बेवजह बाहर न निकलने की सलाह दी है।

नोएडा-गाजियाबाद में भी अलर्ट

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नोएडा और गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने का अनुमान है। यानी दिल्ली-NCR में मौसम का असर सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहने वाला है।

हरियाणा के कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। सोनीपत, पानीपत और करनाल उन जिलों में शामिल हैं, जहां मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में दिल्ली-NCR से हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तरफ आने-जाने वालों को भी मौसम अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है।

8 दिनों में ही टूट गया अगस्त की बारिश का रिकॉर्ड

इस बार अगस्त की शुरुआत से ही दिल्ली में लगातार पानी बरस रहा है। राजधानी में लगातार चौथे दिन बारिश का सिलसिला जारी है। चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि दिल्ली ने महज शुरुआती 8 दिनों में ही पूरे अगस्त महीने की औसत बारिश का कोटा पूरा कर लिया है।

सफदरजंग वेदर स्टेशन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 8 दिनों की कुल बारिश 230.1 मिमी दर्ज की जा चुकी है। 1991-2020 के आंकड़ों के आधार पर अगस्त में औसतन 226.8 मिमी बारिश होती है।

शनिवार 8 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में 98.7 मिमी पानी बरसा, जो पिछले दो सालों में अगस्त का सबसे भीगा दिन रहा। इससे पहले 1 अगस्त 2024 को 107.6 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दो दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range