Delhi Power Cut Alert: दिल्ली के इन इलाकों में कल 15 सितंबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें पूरा शटडाउन शेड्यूल - Haribhoomi

Published on 14 सित॰ 2026

Delhi Power Cut Alert: दिल्ली में कल 15 सितंबर मंगलवार को बिजली सप्लाई को बेहतर करने के उद्देश्य से अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस काम किया जाएगा, ऐसे में कल राजधानी के कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।

Delhi Power Cut Alert

दिल्ली के इलाकों में 15 सितंबर को बिजली गुल रहेगी।

  • Published: 14 Sep 2026, 05:09 PM IST
  • Last Updated: 14 Sep 2026, 05:14 PM IST

Delhi Power Cut Alert: दिल्ली में इन दिनों बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने की दिशा में आए दिन मेंटेनेंस का काम अलग-असग इलाकों में किया जा रहा है। इस  मेंटेनेंस काम का उद्देश्य बेहतर बिजली सप्लाई करना है। लेकिन मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इसे लेकर BSES और TATA Power-DDL ने 15 सितंबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and TATA Power on :- 15-09-2026) आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन की माने तो, इस काम की वजह से कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 

आधिकरिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार प्रभावित इलाके

करोल बाग (ब्लॉक 63 अजमल खान पार्क और अजमल खान पार्क SRD),बलजीत नगर (प्रेम नगर, ब्लॉक T और F), यमुना विहार (ब्लॉक C6, C7, C11, C12), राजघाट के पास LIG/MIG आवासीय व नॉन कमर्शियल क्षेत्र, और कनॉट प्लेस के पास यूजीसी, अजमेरी गेट, दीन दयाल उपाध्याय स्कूल,

गांधी शांति प्रतिष्ठान स्टाफ फ्लैट्स और इंस्टीट्यूट ऑफ रेल ट्रांसपोर्ट लाइब्रेरी के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा, TATA Power-DDL के तहत बख्तवारपुर, राजीव नगर, B2 पॉकेट-G S/S और B2 पॉकेट-E, जगतपुर एक्सटेंशन नं. 04, चांदपुर, माजरा गांव, होलंबी कलां, होलंबी खुर्द और ए ब्लॉक सुदर्शन पार्क के हिस्सों में भी बिजली कटौती होगी.  

Delhi Power Cut Alert
दिल्ली के इलाकों में बिजली गुल।
Delhi Power Cut Alert
दिल्ली के इन इलाकों में बिजली गुल।

कितनी देर रहेगी बिजली गुल ?

बिजली कटौती को पूरे दिन अलग-अलग डिवीजनों में बांटा गया है ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। 

  • शंकर रोड डिवीजन में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।  
  •  पटेल नगर में 10:30 से 13:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 
  • यमुना विहार में 11:30 से 14:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • दरियागंज में दो अलग-अलग स्लॉट में सिस्टम सुधार के लिए सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दोपहर 12:00 से 15:00 बजे तक काम चलेगा। 
  • टाटा पावर के इलाकों में, मोती नगर में सुबह 09:00 से दोपहर 13:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 
  • बादली में सुबह 10:00 से 14:00 बजे और दोपहर 12:00 से 16:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी। 
  • शालीमार बाग में 10:30 से 12:30 बजे तक और बवाना में 10:30 से 14:30 बजे तक कटौती रहेगी ।
  • नरेला में 10:30 से 14:30 बजे और 11:00 से 13:00 बजे, जबकि मंगोलपुरी में 11:00 से 13:00 बजे तक काम चलेगा। 

मेंटेनेंस के दौरान क्या काम होंगे ?

 बिजली विभाग की टीमें लो-टेंशन (LT) सर्किट का रखरखाव (LT CIRCUIT MAINTANCE WORK) करेंगी, एलटी सर्किट को टूटे हुए पोल से नए पोल पर शिफ्ट करेंगी (SHIFTING OF LT CKT FROM BROKEN POLE TO NEW POLE) और सिस्टम में सुधार (SYSTEM IMPROVEMENT WORK) का काम पूरा करेंगी।

इसके साथ ही स्मार्ट मीटर (SMART METER INSTALLATION) बदलने और नए मीटर लगाने का काम भी किया जाएगा। बिजली विभाग की ओर से कहा गया है कि बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों को चालू न करें, जैसे एसी, फ्रिज आदि; क्योंकि अगर वोल्टेज में किसी वजह से उतार-चढ़ाव आता है, तो आपके घर में मौजूद ये सामान खराब हो सकते हैं।