Delhi CJP Jantar Mantar Protest: दिल्ली में पुलिस ने सड़कों पर लगाईं कीलें, जंतर-मंतर जाने की कोशिश में प्रदर्शनकारी

Published on 10 अक्टू॰ 2026

Delhi CJP Protest Dipke Dhruv Rathee: चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar)  के विरोध में दिल्ली  (Delhi News) में जंतर मंतर पर आज से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हो रहा है। इसके पहले पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने सड़कों पर कीलें लगाई हैं। 

#WATCH | Delhi: Police maintain high security around Mohan Estate area ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. Spike strips also installed here. pic.twitter.com/PwCjc2g245

— ANI (@ANI) October 10, 2026

आपको बता दें इसके पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee Detained) को गुरुग्राम से डिटेन कर लिया गया है। इसी के साथ 600 सीजेपी प्रोटेस्टर को डिटेन हुए हैं। 

दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। 38 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हैं। इससे पहले ही यहां 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं चार किमी के दायरे में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है। 

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।

यह भी पढ़ें: Elon Musk Mukesh Ambani Comment: मस्क का अंबानी पर तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स 

जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज, 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगे अभिजीत दीपके, चार किमी के दायरे में इंटरनेट बैन, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Delhi police route divert

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी

लेखक