विक्रांत भूषण ने संभाला गोहाना DCP का पदभार: IPS अधिकारी बोले- अपराध नियंत्रण और भयमुक्त वातावरण उनकी पहली प्राथमिकता - Gohana News

Published on 21 अक्टू॰ 2026

सोनीपत जिले में आईपीएस विक्रांत भूषण ने बुधवार को गोहाना के पुलिस उपायुक्त (DCP) का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने गोहाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराधों पर रोक लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को अपनी प्राथम

.

DCP विक्रांत भूषण ने कहा कि गोहाना में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों को भयमुक्त माहौल देने का भरोसा दिया, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे और बिना डर के अपना काम कर सके।

उन्होंने बताया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आईपीएस विक्रांत भूषण ने बुधवार को गोहाना में अधिकारियों ने स्वागत किया।

आईपीएस विक्रांत भूषण ने बुधवार को गोहाना में अधिकारियों ने स्वागत किया।

डीसीपी विक्रांत भूषण ने कहा कि गोहाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल वारदात होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि प्रभावी पुलिसिंग के जरिए अपराधों की रोकथाम करना है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी।

आमजन और व्यापारियों के लिए विशेष संदेश

डीसीपी विक्रांत भूषण ने अपने प्राथमिकता संदेश में कहा कि "गोहाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और व्यापारियों सहित आमजन को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और पुलिस-जनता के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।"

नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील

उन्होंने आमजन और स्थानीय व्यापारियों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या आपराधिक जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आह्वान करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि गोहाना पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून का पालन कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगी।