DB AI Genius Program, 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन पर 10%-डिस्काउंट: रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें AI सीखने का मौका, जो भविष्य की नई स्किल बने

Published on 28 अग॰ 2026

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया तक सीमित नहीं है। पढ़ाई से लेकर करियर, ऑफिस के काम, बिजनेस और कंटेंट क्रिएशन तक इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

ऐसे में AI को सिर्फ जानना ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना सीखना भी जरूरी होता जा रहा है। इसी बढ़ती जरूरत के बीच दैनिक भास्कर का AI Genius Program लोगों को AI की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने का काम कर रहा है।

पिछले बैचेस में प्रतिभागियों ने AI के अलग-अलग टूल्स को समझने के साथ उनका वास्तविक जीवन में इस्तेमाल करना भी सीखा। किसी ने रोजमर्रा के काम आसान किए, तो किसी ने पढ़ाई और नोट्स तैयार करने में AI की मदद ली।

प्रेजेंटेशन बनाने, कंटेंट तैयार करने, ऑनलाइन बिजनेस और अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने जैसे कामों में भी प्रतिभागियों ने AI का इस्तेमाल किया। यानी AI की सीख सिर्फ क्लास तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रतिभागियों ने इसे अपने काम और रोजमर्रा की जरूरतों का हिस्सा बनाया।

राखी पर स्पेशल 10% का डिस्काउंट

राखी का त्योहार भाई-बहन के उस रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें भाई बहन की सुरक्षा और उसके अच्छे भविष्य का वादा करता है। इसी सोच के साथ AI Genius Program में राखी के मौके पर 10% का खास डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो कि 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराने वालों को मिलेगा। यानी इस राखी बहन को AI सीखने का मौका देकर उसे आने वाले समय की एक जरूरी स्किल से जोड़ा जा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रतिभागी 7 सितंबर से शुरू होने वाले नए बैच में शामिल हो सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन शुरू, सीट्स सीमित

इच्छुक प्रतिभागी www.dainikbhaskar.ai पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुनकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करके या 80800 66999 पर मिस्ड कॉल देकर या 8860980800 पर व्हाट्सएप करके भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

तीन सप्ताह में सीखें AI का प्रैक्टिकल इस्तेमाल

AI Genius Program तीन सप्ताह का ऑनलाइन प्रोग्राम है। इसमें सोमवार से शुक्रवार तक रोज 45 मिनट की लाइव क्लास होगी। AI का पहले से अनुभव होना जरूरी नहीं है। ट्रेनिंग को इस तरह तैयार किया गया है कि AI को ना जानने वाला व्यक्ति भी इसे आसानी से सीख सके।

प्रतिभागियों को 10 से ज्यादा AI टूल्स पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। पढ़ाई, करियर, ऑफिस वर्क, कंटेंट क्रिएशन, प्रेजेंटेशन, रिसर्च और प्रोडक्टिविटी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल को लाइव सेशन, प्रैक्टिकल डेमो और असाइनमेंट के जरिए समझाया जाएगा। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को DB AI Genius Certificate भी प्रदान किया जाएगा।

सभी के लिए 6 स्पेशलाइज्ड AI कोर्स

- AI Smart Aspirant: UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए। इसमें स्मार्ट स्टडी, नोट्स, रिवीजन और मॉक इंटरव्यू में AI के इस्तेमाल पर फोकस किया जाएगा।

- AI Future Ready: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए AI आधारित रिज्यूमे, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो और इंटरव्यू तैयारी जैसी जॉब-रेडी स्किल्स।

- AI Tech Lab: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए GATE, प्लेसमेंट, कोडिंग और AI आधारित टेक्निकल स्किल्स।

- AI Discovery Lab: कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के लिए फन और क्रिएटिव तरीके से AI की शुरुआती समझ विकसित करने वाला कोर्स।

- Gen AI Explorers: कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए एडवांस AI, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और भविष्य के करियर के लिए जरूरी डिजिटल स्किल्स।

- AI Smart Women: महिलाओं और गृहणियों के लिए आसान भाषा में AI सीखने का मौका। इसमें रोजमर्रा के काम, ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट क्रिएशन और प्रोडक्टिविटी में AI के इस्तेमाल पर फोकस किया जाएगा।

.