जालंधर: DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, पंजाबी गायक निज्जर पर केस दर्ज

Published on 16 सित॰ 2026

September 16, 2026

जालंधर: DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, पंजाबी गायक निज्जर पर केस दर्ज

जालंधर: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर के नए गाने की शूटिंग में गन कल्चर को प्रमोट किया गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। इस मामले को लेकर प्रोफेसर एमपी सिंह द्वारा डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया सहित मैनेजमेंट कमेटी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले को लेकर पुलिस ने गायक निज्जर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी मुख्तियार रॉय ने बताया कि डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर के नए गाने की शूटिंग में गन कल्चर को प्रमोट किया गया।

इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए गायक के खिलाफ एफआईआर नं. 304/2026 को पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 1, जालंधर में दर्ज की गई,  जिसमें धारा 223,190 बीएनएस और 25-30 आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि समाज में भय का माहौल बनाने या खुले तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करके कानून का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कि वह सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन या कानून के खिलाफ गतिविधियों को प्रोत्साहित न करें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। बता दें कि प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि वह काफी समय से गन कल्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। ऐसे में शहर के शिक्षित संस्थान डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक द्वारा एलबम को लेकर शूटिंग की गई। इस दौरान गन कल्चर को प्रमोट किया गया। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज से पढ़कर कई अच्छे गायक और अफसर बनें हैं।

ऐसे में उसी कॉलेज के ब्लॉक में गायक एलबम की शूटिंग करते हुए गन कल्चर को प्रमोट कर रहा है, जिसे उनका मन काफी आहत हुआ है। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार और पुलिस गैंगस्टर को खत्म करने पर जोर लगा रही है और पुलिस व सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में कॉलेज के अंदर बच्चों के बीच शूटिंग हो रही है, जिसमें गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। इस मामले को लेकर उनकी प्रोफेसर से बात हुई। ऐसे में उन्होंने डीएवी की मैनेजमेंट को पत्र लिखकर दिल्ली में भेजा है और गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर जांच के विषय पर कहा है। इसी के साथ डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया को भी पत्र लिखकर जांच करने की अपील की है।