Datia Upchunav Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। पॉलीटेक्निक कॉलेज में 21 टेबल पर 15 राउंड में वोटों की गिनती होगी। दोपहर तक उपचुनाव के रिजल्ट की तस्वीर साफ होने की संभावना है।
सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/03/datia-result-2026-08-03-01-38-30.jpg)
8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे से EVM की काउंटिंग
सबसे पहले सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट पेपर के वोटों की काउंटिंग होगी। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाई गई है। वहीं सुबह 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी।
21 टेबल पर 15 राउंड में वोटों की गिनती
दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में 21 टेबल की व्यवस्था की गई है। हर टेबल पर एक सुपर वाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रोऑब्जर्बर रहेगा। काउंटिंग 15 राउंड में पूरी होगी।
दतिया उपचुनाव में 71.42 प्रतिशत मतदान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/03/datia-upchunav-natija-2026-08-03-01-40-09.jpeg)
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 1 लाख 57 हजार 414 वोटर्स ने वोट डाले थे। इस बार कुल 71.42 प्रतिशत मतदान हुआ। दतिया उपचुनाव में 21 प्रत्याशी खड़े हुए थे। अब 3 अगस्त को जनता सभी की किस्मत का फैसला करेगी।
ये खबर भी पढ़ें: दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर एक्शन, कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पार्टी से सस्पेंड, घनश्याम सिंह ने की थी भितरघात की शिकायत
दतिया उपचुनाव रिजल्ट से पहले कांग्रेस की कार्रवाई
दतिया विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की। दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के लगाए भितरघात के आरोपों के बाद राजेंद्र भारती की सदस्यता निलंबित कर दी गई।
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को एक शिकायत भेजी थी, जिसमें भितरघात का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस पार्टी से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने उपचुनाव में बीजेपी के समर्थन से कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार किया था। इसके लिए उन्हें बीजेपी से बड़ी फंडिंग की गई थी। उन्होंने अपने करीबियों के जरिये शहर में पैसा बांटा था।
लेखक