अध्यात्म
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: प्रभात शर्मा
- Updated Jul 19, 2026, 05:30 AM IST
Daily Horoscope (आज का राशिफल) 19 July 2026: 19 जुलाई का दिन रविवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।
![]()
रविवार का राशिफल (फोटो: AI)
Daily Horoscope (आज का राशिफल) 19 July 2026: आज रविवार है। चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु-शुक्र सिंह, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल वृष, बुध मिथुन तथा सूर्य-गुरु कर्क में गोचर कर रहे हैं। गुप्त नवरात्र चल रहा है। यह समय शक्ति उपासना का है। शिव व शक्ति की संयुक्त भक्ति ही जीवन पथ पर सफलता देती है। आसक्ति व मनोकामना रहित भगवान शंकर की भक्ति हमेशा जन्म-जन्मांतर तक काम आती है। भक्ति की पराकाष्ठा पर मुक्ति है। काम, क्रोध, मद, लोभ इन सबसे परिहार व केवल अपने इष्ट के चरणों का अनुराग ही भक्ति मार्ग है। अपने इष्ट के रूप व लीला का चिंतन व मनन निरंतर बना रहे। ।अव्यायवृतभजनात।। शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। मन के मंदिर में हर पल शिवभक्ति की महक के सुंदर प्रभाव में मन आह्लादित व आनंदित होता रहे, तो ग्रह-व्यवस्थाएं क्या कर लेंगीं, जब उसके किसी भी प्रभाव का स्पर्श आपको नहीं होगा। परम ब्रह्म शिव के शरणागत रहें।
1. मेष
चन्द्रमा षष्ठम व गुरु चतुर्थ गोचर करके लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। चतुर्थ सूर्य शुभ है। मंगल द्वितीय का प्रभाव भी बड़ा लाभ दे सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
2. वृष
आज इसी राशि से पंचम गोचर का चन्द्रमा छात्रों के लिए हितकर है। गुरु-सूर्य तृतीय हैं। यह गोचर स्थितियां शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व मंगल गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
3. मिथुन
सूर्य व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करके प्रगति देंगे। चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। नवम राहु के कारण व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। दशम शनि कर्म के लिए शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
शुभ अंक: 02 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 60%
4. कर्क
आज का दिन गुरु-सूर्य इसी राशि में व शुक्र द्वितीय भाव में हैं। शनि मीन में हैं। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का समय है। जॉब में नवीन दायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। तृतीय चन्द्रमा घर-परिवार व जॉब के लिए शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
5. सिंह
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु-सूर्य द्वादश गोचर में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र का इस राशि में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। गुरु व चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ हैं।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
शुभ अंक: 01 व 02।
भाग्य प्रतिशत: 65%
6. कन्या
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। कर्क के गुरु व सूर्य शुभ फल दे रहे हैं। सप्तम शनि इस राशि के बिजनेस से संबंधित लोगों के लिए बहुत शुभ हैं। व्यवसाय व जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है।
आज का उपाय: गुप्त नवरात्र में माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
7. तुला
चन्द्रमा द्वादश व गुरु-सूर्य दशम गोचर में हैं। जॉब व व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्टूडेंट्स करियर से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। एकादश शुक्र आर्थिक लाभ दे सकता है।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।
शुभ रंग: लाल व पीला।
शुभ अंक: 05 व 08।
भाग्य प्रतिशत: 75%
8. वृश्चिक
चन्द्रमा एकादश हैं। राशि स्वामी मंगल सप्तम शुभ फल देंगे। आज शिक्षा व जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य व मंगल शुभ रहेंगे। तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।
आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 60%
9. धनु
आज जॉब में दशम चन्द्रमा प्रमोशन का मार्ग बना सकते हैं। सूर्य व गुरु के कर्क गोचर से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। अष्टम सूर्य स्वास्थ्य के लिए शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय: गेहूं का दान करें।
शुभ अंक: 03 व 09।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
10. मकर
चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। सिंह के इस राशि से अष्टम शुक्र हेल्थ के लिए बहुत शुभ नहीं हैं। सूर्य कर्क के हैं। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन प्रगति का है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला।
शुभ अंक: 02 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 60%
11. कुंभ
चन्द्रमा दशम हैं। गुरु व सूर्य षष्ठम हैं। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। करियर में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। द्वितीय शनि घर-परिवार के लिए शुभ है। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम व श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
शुभ अंक: 02 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 65%
12. मीन
आज पंचम सूर्य व गुरु छात्रों के लिए प्रगतिकारक हैं। शुक्र बिजनेस में रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। द्वादश राहु सभी कार्यों में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें व माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
सुजीत जी महाराजauthor
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article