CWG 2026: अस्मिता डे ने जूडो में भारत को पहली बार जिताया गोल्ड, दौड़ते-दौड़ते ऐसे बदली जिंदगी

Published on 31 जुल॰ 2026

CWG 2026: अस्मिता डे ने जूडो में भारत को पहली बार जिताया गोल्ड, दौड़ते-दौड़ते ऐसे बदली जिंदगी

अस्मिता डे को गोल्ड मेडल (फोटो-एक्स)

कॉमनवेल्थ गेम्स में आखिरकार इतिहास रच दिया गया है. भारत की अस्मिता डे ने 48 किग्रा. वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल में उन्होंने कनाडा की खिलाड़ी को हराया. उन्होंने सडन डेथ में ये जीत हासिल की. ये जीत इसलिए बहुत बड़ी है क्योंकि भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल मिला है.

अस्मिता डे ने ऐसे जीता CWG 2026 में गोल्ड

  • अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की ईवा इविंग (Eva Ewing) को इप्पोन से हराया.
  • अस्मिता ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को युको (1-0) से हराया.
  • अस्मिता ने फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को गोल्डन स्कोर में हराकर गोल्ड मेडल जीता.
  • इस जीत के साथ अस्मिता डे कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.

अस्मिता डे का सफर

अस्मिता डे त्रिपुरा के बेलोनिया की रहने वाली हैं. वो जूडो खिलाड़ी बनने से पहले एथलीट थी. वो 800 मीटर में दौड़ती थीं. बाद में डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के दौरान उनकी जूडो में दिलचस्पी जागी और उन्होंने इस खेल को अपना लिय. उन्होंने भोपाल के SAI रीजनल सेंटर में कोच यशपाल सोलंकी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली और वो टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) डेवलपमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं.

अस्मिता डे ने और क्या-क्या जीता?

  • अस्मिता डे इससे पहले 2025 में मोरक्को में हुए कैसाब्लांका अफ्रीकन ओपन में गोल्ड जीत चुकी हैं.
  • 2023 जूनियर एशिया कप में जो कि मकाऊ में आयोजित हुआ था वहां भी उन्होंने गोल्ड हासिल किया था.
  • 2023 में हुए एशियन ओपन में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कई गोल्ड मेडल उन्होंने जीते हैं.
  • अस्मिता जूनियर नेशनल चैंपियन भी रही हैं.

🏆 HISTORY MADE IN JUDO! 🥋🇮🇳🔥🔥🔥

ASMITA DEY BECOMES THE FIRST-EVER INDIAN TO BE CROWNED A COMMONWEALTH GAMES JUDO CHAMPION!🥇

Ashmita created history by defeating Heidi Quach 🇨🇦 in the Womens 48kg Final to clinch the 🥇

🥇Indias 4th Gold Medal 🏅Indias 18th Medal Overall pic.twitter.com/nQBiqYeIJw

— Sports India (@SportsIndia3) July 31, 2026

कॉमनवेल्थ में भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अबतक 4 गोल्ड जीत लिए हैं. उसके नाम 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत 18 मेडल के साथ 9वें स्थान पर है.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button