Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2027 में ट्रॉफी जीतना चाहती है. जिसके लिए टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद से ही अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया गया है. टीम मैनेजमेंट कुछ कमियों को दूर करने के लिए अब ट्रेड का सहारा ले रही है. इस बीच टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जिसको सुनकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं.
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर आई अपडेट
रेवस्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जल्द ही एक फिटनेस कैंप का आयोजन करने वाली है. जहां पर टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी आने वाले हैं. गायकवाड़ उससे पहले दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की कप्तानी करने वाले हैं. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद गायकवाड़ सीएसके के कैंप का हिस्सा बनेंगे. खबरों के मुताबिक इस कैंप के बाद ही फ्रेंचाइजी ट्रेड, रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट भी तैयार करेगी. हालांकि इस कैंप में विदेशी खिलाड़ियों का आना फिलहाल बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं इंजरी के कारण आयुष म्हात्रे भी इस कैंप का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी चाहती है कि सभी भारतीय खिलाड़ी इस कैंप का हिस्सा बने. जिससे टीम भविष्य की अच्छी तैयारी कर सके.
---विज्ञापन---
🚨 CSK UPDATE ⚡
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
Ruturaj Gaikwad will most likely attend the CSK fitness camp after completing Duleep Trophy assignment. [Rohit Juglan from RevSportz] pic.twitter.com/Ulx9yoJNNz
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा? ये 3 गेंदबाज हैं सबसे बड़े दावेदार
दबाव में रहने वाले हैं ऋतुराज गायकवाड़
आईपीएल 2026 के दौरान बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों रोल में ही गायकवाड़ बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके कारण ही उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है. गायकवाड़ को अब घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जिससे फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन बतौर कप्तान और दें. आईपीएल 2027 में गायकवाड़ बतौर कप्तान सफल होना चाहेंगे. हालांकि उससे भी ज्यादा गायकवाड़ बतौर बल्लेबाज अपना योगदान देना चाहेंगे. जिससे वो एक बार फिर से टीम इंडिया का हिस्सा बन सके.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: खतरे में है टीम इंडिया के इस स्टार तेज गेंदबाज का करियर, श्रीलंका में करना होगा कमबैक