Aug 21, 2026 10:45 am ISTAFP, नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले और फिर कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे माइक हसी इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बन सकते हैं। इस बारे में वह विचार कर रहे हैं। स्टीफन फ्लेमिंग की तरफ से उन्हें ऑफर मिला है।

एमएस धोनी और माइक हसी
चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का बल्लेबाजी कोच पद मिल सकता है। हैरानी की बात यह है कि वह स्टार अपने ही देश के खिलाफ इंग्लैंड को तैयार करेगा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य माइक हसी एशेज में अपने ही देश के खिलाफ इंग्लैंड के लिए रणनीति बनाते नजर आ सकते हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह इंग्लैंड के टेस्ट बैटिंग कोच के तौर पर शामिल होने के लिए तैयार हैं।
माइक हसी से इंग्लैंड के नए रेड बॉल कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संपर्क किया है। दोनों ने 15 साल टीम-मेट के तौर पर और फिर इंडियन प्रीमियर लीग की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में हेड कोच और बैटिंग कोच के तौर पर काम किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी ने फॉक्स स्पोर्ट्स को बताया, "ज़ाहिर है, हमारी आपस में बहुत अच्छी बनती है और हम साथ में बहुत काम करते हैं, तो यह बस एक गुजरते हुए कमेंट जैसा था, असल में कह रहा था, 'देखो, तुम्हें क्या लगता है? क्या तुम बैटिंग कोच बनने के बारे में सोचोगे?'"
मुझे कोचिंग पसंद है- हसी
फॉक्स स्पोर्ट्स में हसी कमेंटेटर के तौर पर काम करते हैं। अपनी टेक्निकल एक्सपर्टीज के लिए वे फेमस हैं और इसी वजह से उन्हें 'मिस्टर क्रिकेट' के नाम से जाना जाता है। द हंड्रेड में वेल्श फायर को कोचिंग देने के बाद अभी-अभी वे घर लौटे हैं और उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक इस पर ठीक से विचार नहीं किया है। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच पाया हूं। क्या मैं ऐसा करूंगा? मेरा मतलब है, मैं सच में किसी भी चीज के लिए कभी नहीं कहूंगा। मुझे गेम का कोचिंग वाला हिस्सा बहुत पसंद है और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ काम करने का मौका भी।"
अगर हसी इंग्लैंड के टेस्ट टीम के बैटिंग कोच के पद के ऑफर को स्वीकार कर लेते हैं, तो अगले साल एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टूर पर फ्लेमिंग के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को हराने की साजिश करते हुए उन्हें देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने माना कि यह 'थोड़ा अजीब लगेगा।' उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी T20 वर्ल्ड कप (2022 में) में इंग्लैंड के साथ काम किया है और मुझे मानना होगा कि पहली बार उस ट्रेनिंग शर्ट को पहनना बहुत अजीब लगा था, लेकिन एक बार जब आप नेट्स में जाते हैं और खिलाड़ियों के साथ काम करना शुरू करते हैं, तो आप लगभग भूल जाते हैं कि आपने कौन सी शर्ट पहनी है।”
लेखक के बारे में
Vikash Gaur
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
