CSIR-UGC NET June 2026 Result: जल्द जारी होगा सीएसआईआर-यूजीसी नेट का रिजल्ट और फाइनल आंसर की, ऐसे करें चेक

Published on 29 अग॰ 2026

Aug 29, 2026 01:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

NTA ने पहले बताया था कि CSIR-NET जून 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की इस सप्ताह जारी की जाएगी। इससे पहले एजेंसी ने 28 अगस्त को UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। ऐसे में CSIR-NET में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

csir ugc net june 2026 result final answer key soon direct link

कैसे चेक करें सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट

CSIR-UGC NET June 2026 Result: जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। बता दें कि NTA ने पहले बताया था कि CSIR-NET जून 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की इस सप्ताह जारी की जाएगी। इससे पहले एजेंसी ने 28 अगस्त को UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। ऐसे में CSIR-NET में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार हुई फाइनल आंसर की

इससे पहले NTA ने CSIR-NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी किए थे। उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए उत्तरों को चेक करने और निर्धारित समय के दौरान सवालों या उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। NTA उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार करेगा। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर उम्मीदवारों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

CSIR-NET जून 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए Joint CSIR-UGC NET June 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

4. इसके बाद लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।

5. अब स्क्रीन पर आपका CSIR-NET रिजल्ट दिखाई देगा।

6. स्कोरकार्ड में अपने अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य डिटेल्स चेक करें।

7. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

क्या है CSIR-UGC NET?

CSIR-UGC NET परीक्षा विज्ञान और उससे जुड़े विषयों में उम्मीदवारों की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। JRF के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार संबंधित संस्थानों और फेलोशिप प्रोग्राम के नियमों के अनुसार रिसर्च फेलोशिप के अवसरों के लिए पात्र हो सकते हैं। वहीं, योग्य उम्मीदवार लागू CSIR-UGC NET नियमों के तहत अकादमिक क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

यूजीसी नेट का कटऑफ

वहीं, यूजीसी नेट जून 2026 सत्र में कई विषयों की कटऑफ गिरी है तो कई की पहले की तुलना में हाई गई है। यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 607,151 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें से JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 4,241 (0.70 फीसदी) अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी (PhD) एडमिशन के लिए 45,904 (7.56 फीसदी) योग्य उम्मीदवार करार दिए गए हैं। केवल पीएचडी (PhD only) के लिए 97,434 (16.05 फीसदी) योग्य उम्मीदवार हैं। इस परीक्षा का मकसद जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता देना और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।

इन विषयों के होंगे रीग्जाम

एनटीए ने परीक्षा 87 विषयों की आयोजित की थी लेकिन नतीजे 84 विषयों के घोषित हुए हैं। शेष 3 विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों का रीएग्जाम सितंबर 2026 में होगा। इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायतें मिलने के बाद NTA ने इनकी परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया था। इन विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट रीएग्जाम के बाद जारी किए जाएंगे। एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून 2026 और 05 जुलाई 2026 को किया गया था। देश भर के 286 शहरों में स्थित 655 परीक्षा केंद्रों पर इस कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन हुआ।