LLB ऑनर्स यानी लॉ की पढ़ाई के साथ ही मैंने कंपनी सेक्रेटरी (CS) की परीक्षा भी पास की। दोनों की तैयारी के लिए वह रोजाना कई घंटे पढ़ाई करती थीं। लॉ के एग्जाम नजदीक आने पर उनकी पढ़ाई 11 से 12 घंटे तक पहुंच जाती थी।
.
यह कहना है तेजस्विनी कौशल का। लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पांचवें कॉन्वोकेशन में तेजस्विनी कौशल को BA LLB ऑनर्स में सबसे ज्यादा नंबर लाने पर गोल्ड मेडल मिला।
176 स्टूडेंट्स के बैच में सबसे ज्यादा नंबर
तेजस्विनी के मुताबिक, उनके बैच में करीब 176 स्टूडेंट्स थे। इनमें उनके सबसे ज्यादा नंबर आए। फिलहाल वह EXIM 5 लॉ चैम्बर्स में एसोसिएट हैं। आगे कॉम्पिटिशन लॉ के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि हमेशा से कॉर्पोरेट और कमर्शियल लॉ में रही है। कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ाई से उन्हें इस क्षेत्र की बेहतर समझ मिली। इसके साथ SEBI और RBI से जुड़े कानूनों की जानकारी भी बढ़ी।

छात्रा तेजस्विनी कौशल को BA LLB ऑनर्स में सबसे ज्यादा नंबर लाने पर गोल्ड मेडल मिला।
सीएम योगी ने तेजस्विनी कौशल को डिग्री और मेडल देकर सम्मानित किया। तेजस्विनी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशी का दिन है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और प्रोफेसर्स को देना चाहती हैं।
CM के भाषण से मिली प्रेरणा
तेजस्विनी ने कहा कि सीएम के भाषण से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। महाभारत, AI और अपडेटेड रहने की जरूरत पर कही गई बातें उन्हें खास लगीं। उन्होंने कहा कि लॉयर्स को हमेशा स्टूडेंट बने रहना चाहिए और राजनीतिक, आर्थिक और वित्तीय मामलों में हो रहे बदलावों की जानकारी रखनी चाहिए।
ये है फैमिली बैकग्राउंड
दिल्ली निवासी तेजस्विनी के पिता ने लॉ की पढ़ाई की है और फिलहाल फाइनेंशियल एडवाइजर हैं। उनकी मां 12वीं के स्टूडेंट्स को फिजिक्स पढ़ाती हैं। उनकी छोटी बहन दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

छात्रा तेजस्विनी ने कहा- लॉयर्स को हमेशा स्टूडेंट बने रहना चाहिए और राजनीतिक, आर्थिक और वित्तीय मामलों में हो रहे बदलावों की जानकारी रखनी चाहिए।
अब बात सबसे ज्यादा मेडल पाने वाली ईशा अग्रवाल की…
ईशा अग्रवाल को 3 गोल्ड समेत कुल 4 मेडल मिले हैं। मंच पर CM योगी ने उनसे पूछा कि क्या सारे मेडल आज वह ही ले जाएंगी? इस पर उन्होंने कहा कि यह सब उनके आशीर्वाद से संभव हुआ है। ईशा ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह उनसे बहुत इंस्पायर होती हैं और उन्हें अपना मार्गदर्शक मानती हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने ईशा को धन्यवाद दिया।
2021 में आर्मी स्कूलों की ऑल इंडिया टॉपर रहीं
ईशा ने बताया कि वह 2021 में 12वीं में CBSE बोर्ड से पढ़ाई करते हुए आर्मी स्कूलों की ऑल इंडिया टॉपर रही थीं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने भी सम्मानित किया था।

छात्रा ईशा अग्रवाल को 3 गोल्ड समेत कुल 4 मेडल मिले हैं।
देवताओं के उदाहरण से युवाओं को प्रेरणा देने वाली बात पसंद आई
ईशा ने कहा कि CM योगी के भाषण में उन्हें देवताओं के उदाहरण देकर युवाओं को प्रेरित करने वाली बात सबसे अच्छी लगी। उन्होंने बताया कि भगवान शिव से डिसीजन मेकिंग और मेंटल स्टेबिलिटी, भगवान राम से अपना वचन निभाना और भगवान कृष्ण से दीन-दुखियों की मदद करना सीखना चाहिए। ईशा के मुताबिक, भाषण का यह हिस्सा उन्हें सबसे ज्यादा इंस्पायरिंग लगा।

ईशा ने कहा- भगवान शिव से डिसीजन मेकिंग और मेंटल स्टेबिलिटी, भगवान राम से अपना वचन निभाना और भगवान कृष्ण से दीन-दुखियों की मदद करना सीखना चाहिए।
अब इस कॉन्वोकेशन का पहला मेडल पाने वाली रूपल जायसवाल से बातचीत...
रूपल जायसवाल को LLM में गोल्ड मेडल मिला है। उन्होंने जूनियर्स को कंसिस्टेंट रहने और मेहनत करने की सलाह दी है। रूपल ने जूनियर्स को पढ़ाई के दौरान डिस्ट्रैक्शन से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “बी कंसिस्टेंट, बी हार्डवर्किंग, से नो टू डिस्ट्रैक्शंस। एवरीथिंग इज अचीवेबल।” यानी लगातार मेहनत करें, ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
CM के भाषण को बताया प्रेरणादायक
रूपल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण को इनफॉर्मेटिव और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि भाषण में आजादी के दौर से लेकर आने वाले समय और वर्ष 2027 तक से जुड़ी अलग-अलग बातें बताई गईं। उनके मुताबिक, भाषण से उन्हें और दूसरे स्टूडेंट्स को काफी जानकारी मिली और प्रोत्साहन भी मिला।

छात्रा रूपल जायसवाल को LLM में गोल्ड मेडल मिला है। उन्होंने कहा- ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।