Creta के बीच जगह बनाने आ रही Hyundai Bayon; लॉन्च से पहले लीक हुई वेरिएंट वाइज फीचर्स की डिटेल्स

Published on 24 अक्टू॰ 2026

Creta के बीच जगह बनाने आ रही Hyundai Bayon; लॉन्च से पहले लीक हुई वेरिएंट वाइज फीचर्स की डिटेल्स

Creta को टक्कर देने आ रही Hyundai Bayon

Hyundai Bayon को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है. लॉन्च से ठीक पहले SUV के 7 वेरिएंट और उनमें मिलने वाले फीचर्स की जानकारी लीक हुई है. Car Duniya की रिपोर्ट में बेस मॉडल से लेकर टॉप वेरिएंट तक के फीचर्स बताए गए हैं. हालांकि, यह जानकारी आधिकारिक नहीं है. कंपनी पहले ही SUV के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने ला चुकी है.

Hyundai Bayon: डायमेंशन और इंजन

Hyundai Bayon की लंबाई 4,245 mm, चौड़ाई 1,810 mm और ऊंचाई 1,605 mm है. इसमें 2,600 mm का व्हीलबेस, 43 लीटर का फ्यूल टैंक और 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm है, जबकि इसका टर्निंग रेडियस 5.16 मीटर है.

इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर MPI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क देता है. इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. HX2, HX3 और HX3+ में केवल मैनुअल गियरबॉक्स होगा. वहीं, HX5, HX6, HX8 और HX10 में दोनों विकल्प मिलेंगे.

HX2 और HX3 में क्या मिलेगा?

बेस वेरिएंट HX2 में 16-इंच स्टील व्हील्स के साथ फुल कवर, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, H-स्टाइल LED DRLs और टेललैंप दिए गए हैं. इसमें 4.2-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, रियर AC वेंट्स और इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाले ORVMs मिलेंगे. हालांकि, इस मॉडल में इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं होगा.

HX3 में 10.25-इंच टचस्क्रीन, छह स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, रियर कैमरा, Driver Rear View Monitor, स्मार्ट की और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स जुड़ जाते हैं.

HX3+ से HX8 तक बढ़ेंगे फीचर्स

HX3+ में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स और 17-इंच स्टाइल वाले व्हील्स मिलते हैं. इसके बाद HX5 में OTA अपडेट, 70 से ज्यादा फीचर्स वाला Bluelink कनेक्टिविटी सिस्टम, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है. HX5 iVT में पैडल शिफ्टर्स, Dash Boost Mode और Eco, Sport व Normal ड्राइव मोड भी मिलते हैं. HX6 में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एम्बिएंट लाइटिंग और रियर वाइपर जैसे फीचर्स हैं.

HX8 में फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक, डैशकैम और 8-वे पावर ड्राइवर सीट मिलती है. इसके अलावा लेदराइट सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, रियर आर्मरेस्ट और 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स भी दी गई हैं. HX8 iVT में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है.

टॉप मॉडल HX10 में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

टॉप वेरिएंट HX10 में 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वाला डुअल कर्व्ड-स्क्रीन सेटअप मिलेगा. इसमें Bose के आठ स्पीकर, 360-डिग्री कैमरा, Blind View Monitor और Perplexity व SoundHound AI पर आधारित जनरेटिव AI असिस्टेंट भी दिया गया है.इसके अलावा Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS के तहत 23 सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं. iVT वेरिएंट में स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और NVIDIA-आधारित Connected Car Navigation Cockpit (ccNC) भी दिया जाएगा.

कितनी हो सकती है कीमत?

Hyundai Bayon की आधिकारिक कीमत लॉन्च के दिन घोषित होगी. फिलहाल इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹9.5 लाख होने की उम्मीद है. अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Bayon Creta से नीचे के सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी.

यह भी पढ़ें- Mahindra ने ग्राहकों को दिया झटका! इस SUV को खरीदना हुआ महंगा, अब कितनी देनी होगी कीमत?

हाईवे पर इमरजेंसी नंबर नहीं उठा रहा फोन? घबराएं नहीं, यहां शिकायत करते ही मिलेगी मदद

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button