दिल्ली के Connaught Place में घूमने निकली दो युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो को नेहा कोपानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, वह अपनी एक दोस्त के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस में घूमने निकली थीं।वीडियो में दावा किया गया है कि वहां मौजूद लोगों की लगातार घूरती नजरों की वजह से उनकी दोस्त असहज महसूस करने लगीं। स्थिति से परेशान होकर उनकी दोस्त ने बाद में अपने कपड़े को लेकर बदलाव किया।
शहर तो Smart बन गया, पर CP की भीड़ में घूरती आंखों का घटिया Software आज भी अपडेट नहीं हो पाया. 💔
Neha Kopani ने ये वीडियो अपने Instagram Account से शेयर किया है.
जिसमें वह अपनी एक Friend के साथ दिल्ली के Connaught Place में घूमने गई हैं.
लेकिन उनकी Friend इतनी Uncomfortable… pic.twitter.com/0Kc8pNlUQ9
— Sunil Kumar (@sunilku20403616) September 17, 2026

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।पोस्ट में सवाल उठाया गया है कि आखिर महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की घूरती और असहज करने वाली नजरों से कब तक जूझना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और सहज महसूस करने के अधिकार की बात कही, जबकि कुछ लोगों ने वीडियो में किए गए दावों और पूरे घटनाक्रम के संदर्भ पर भी सवाल उठाए।
हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की मंशा या पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो को उसके दावे और संदर्भ के साथ ही देखा जाना चाहिए।यह मामला एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के अनुभव, व्यक्तिगत सीमाओं और दूसरों के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।