Commonwealth Games 2026: साक्षी, प्रिया और अरुंधति ने जीता गोल्ड मेडल, पदक तालिका में भारत ने मारा जंप

Published on 1 अग॰ 2026

Aug 01, 2026 10:32 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को आज के दिन का छठां और बॉक्सिंग का दिन का 5वां गोल्ड मेडल मिला है। साक्षी, प्रिया, प्रीति, जैस्मिन और सोमन के बाद अब अरुंधति चौधरी ने भी भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। वे 70 किलोग्राम भारवर्ग में इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर चैंपियन बनीं।

sakshi

साक्षी ने जीता पदक

ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को आज के दिन का छठां और बॉक्सिंग का दिन का 5वां गोल्ड मेडल मिला है। साक्षी, प्रिया, प्रीति, जैस्मिन और सोमन के बाद अब अरुंधति चौधरी ने भी भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। वे 70 किलोग्राम भारवर्ग में इंग्लैंड की मुक्केबाज सी रीड को हराकर चैंपियन बनीं।

साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इंग्लैंड की आर व्हाइट को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।

60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया ने दिलाया गोल्ड मेडल

साक्षी के बाद भारत की प्रिया घंघास ने सनसनीखेज वापसी करते हुए महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने तीसरे दौर में 4-1 से जीत हासिल की और कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदियेह पर 4-1 के विभाजित निर्णय से विजय प्राप्त की।

साक्षी के बाद प्रिया ने भी कनाडा की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण जीता

अरुंधति ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

भारत की अरुंधति चौधरी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग के 70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इंग्लैंड की चैंटेल रीड के खिलाफ तीसरे दौर में 5-0 से जीत हासिल की और सर्वसम्मत 5-0 से विजयी रहीं। यह पहले छह फाइनल में भारत का पांचवां मुक्केबाजी स्वर्ण पदक है। अरुधंति रेड्डी ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को कभी गेम में वापस आने ही नहीं दिया।

लाल कपड़ों में मुकाबला करती हुई अरुंधति चौधरी

ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है, उन्होंने अब तक छह फाइनल में से पांच स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता है। भारत का आज के दिन बॉक्सिंग में यह पांचवा स्वर्ण पदक है और कुल मिलाकर 6वां स्वर्ण पदक है। इससे पहले दोपहर में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक दिलाया। भारत की ओर से जादूमणि को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

सोमन राणा ने पैरा एथलैटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

दोपहर में भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। शुभम जुयाल दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। भारत के पदकों की संख्या में आज लगातार इजाफा हो रहा है। लवलीना ने रजत पदक जीता है। भारत के पदकों की संख्या अब 35 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियो ने 11 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। भारत रैंकिंग में उछाल मारते हुए और नाइजीरिया और स्कॉटलैंड को पछाड़ते हुए 6वें से चौथे स्थान पर पदक तालिका में पहुंच गया है। भारत ने अब तक 11 स्वर्ण, 16 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए हैं और अभी पदकों की संख्या में इजाफा होगा।

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने भी जीता स्वर्ण पदक

साक्षी और प्रिया से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आज 10वें दिन मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले। पहले प्रीति ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर महिला 54 किलोग्राम वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उसके कुछ ही देर बाद 57 किलो भार वर्ग में जैस्मिन लंबोरिया ने मिकायला वॉल्श को हराकर एक और गोल्ड मेडल जीत लिया। अब साक्षी और प्रिया ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। अरुंधति का अगला मुकाबला है। पुरुषों की तिहरी कूद के फाइनल में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया।