CNG vs Petrol Cars: रोजाना कार चलाते हैं तो जान लें, CNG और पेट्रोल में कौन सा विकल्प है फायदेमंद?

Published on 11 अक्टू॰ 2026

CNG vs Petrol Cars: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहें हैं और दुविधा में हैं कि कौन सी कार खरीदें पेट्रोल वाली या CNG कार, तो ये खबर आपके लिए है। पेट्रोल कार और सीएनजी कार (Petrol Car vs CNG Car) दोनों में कुछ अहम अंतर है, आइए जानते हैं दोनों का रनिंग कॉस्ट, माइलेज जैसे कार से जुड़े फीचर्स के बारें में किस कार को लेना बेहतर (Which Car Is Better CNG or Petrol) होगा?

जानिए कौन सी कार बेहतर?

अगर सीएनजी कार और पेट्रोल कार की तुलना करें तो सीएनजी कार की रनिंग कॉस्ट कम होती है और पेट्रोल वाली कार के कंपैरिजन में इसका माइलेज भी बेहतर होता है। आइए जानें दोनों में कौन-सी कार खरीदने में बेहतर (CNG vs Petrol Cars) होगी?

यह भी पढ़ें: Which LPG Cylinder Best: 14.2 किलो या 5 किलो वाला गैस सिलेंडर बेहतर? जानें किसमें होगी ज्यादा बचत

कीमत (Initial Price) 

कीमत की बात करें तो पेट्रोल कार सीएनजी (CNG vs Petrol Running Cost) के मुकाबले करीब ₹50,000 से ₹1,00,000 सस्ती आती है।

माइलेज (Mileage)

पेट्रोल कार औसतन 15 से 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं सीएनजी कार औसतन 25 से 35 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज (CNG Car Mileage) देती है।

रनिंग कॉस्ट (Running Cost)

रनिंग कॉस्ट (Running Cost)की बात करें तो पेट्रोल की तुलना में सीएनजी प्रति किलोमीटर काफी सस्ती पड़ती है। अगर आपकी रोजाना की ड्राइविंग 40 से 50 किमी या उससे ज्यादा है, तो सीएनजी से आपकी हर महीने बड़ी बचत होगी।

 परफॉर्मेंस और पावर (Performance)

1. पेट्रोल इंजन में बेहतर पिक-अप, स्मूथ एक्सेलेरेशन और हाई-वे पर शानदार पावर मिलती है।

2. सीएनजी कारों में पावर थोड़ी कम महसूस होती है, खासकर कार में ज्यादा लोग बैठे हों या एसी चल रहा हो।

बूट स्पेस और रेंज (Boot Space & Range) 

पेट्रोल कार में पीछे काफी सामान रखने की जगह (Boot Space) मिलती है और एक बार टैंक फुल कराने पर 500-700 किमी तक की रेंज मिलती है।

वहीं सीएनजी कार में सिलिंडर की वजह से डिग्गी की जगह कम बचती है और यह एक बार में 300-400 किमी तक चल पाती है। 

मेंटेनेंस और रिफ्यूलिंग (Maintenance & Refueling) 

पेट्रोल गाड़ियां चलाना और मेंटेन करना आसान होता है और पेट्रोल पंप हर जगह मिलते हैं, जबकि CNG के लिए कई बार लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ सकता है और इसके सिलिंडर की समय-समय पर जांच करानी जरूरी होती है।

आपके लिए कौन सी गाड़ी बेहतर?

अगर आपकी रोजाना की रनिंग 40-50 किमी से ज्यादा है और आप मुख्य रूप से शहर के भीतर गाड़ी चलाते हैं, तो आपके लिए CNG वाली कार बेहतर होगी। 

वहीं अगर आपकी आपकी सालभर की ड्राइविंग कम (10,000 किमी से कम) है, आपको बार-बार लंबी यात्राएं/हाईवे पर चलना होता है, और आपको डिग्गी में भरपूर जगह चाहिए, तो आपके लिए पेट्रोल कार बेहतर साबित होगी।

यह भी पढ़ें: Learning Licence Rules: लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चलाते हैं? इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी