अर्टिगा CNG को भूल जाओ! मार्केट में आ गई फैक्ट्री फिटेड ये 7-सीटर कार, 60 लीटर के टैंक से लैस

Published on 4 सित॰ 2026

Sep 04, 2026 05:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

फैक्ट्री-फिटेड CNG किट वाले इन दोनों मॉडल की कीमतों का ऐलान सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में की जाएगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला, मारुति अर्टिगा से होगा। भारतीय बाजार में अभी अर्टिगा CNG की डिमांड सबसे ज्यादा है। वहीं, ये सेगमेंट में नंबर-1 भी है।

Kia Carens, Carens Clavis CNG specifications announced

मार्केट में आ गई फैक्ट्री फिटेड ये 7-सीटर कार

Kia Carens Clavis

केवल

₹14,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

किआ इंडिया भारतीय बाजार में अपनी पोजीशन को मजबूत करने के लिए फाइनली अपनी मोस्ट सेलिंग 7-सीटर कैरेंस और कैरेंस क्लाविस MPV के CNG-पावर्ड वैरिएंट के स्पेसिफिकेशन को रिवील कर दिया है। इन दोनों MPV में 1.5-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। कंपनी ने इसी इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट लगाी है। यानी कार के बूट में 60-लीटर का CNG टैंक लगा होगा। किआ लंबे समय से भारत के बढ़ते CNG सेगमेंट में आने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में अब कंपनी ने ऑफिशियली इसकी एंट्री कर ली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Kia Carens

₹ 11.02 - 12.88 लाख

Hyundai Creta

₹ 10.91 - 20.11 लाख

MG Hector Plus

₹ 17.49 - 19.69 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

फिलहाल, फैक्ट्री-फिटेड CNG किट वाले इन दोनों मॉडल की कीमतों का ऐलान सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में की जाएगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला, मारुति अर्टिगा से होगा। भारतीय बाजार में अभी अर्टिगा CNG की डिमांड सबसे ज्यादा है। वहीं, ये सेगमेंट में नंबर-1 भी है। ऐसे में अब फैक्ट्री फिटेड CNG आने से अर्टिगा को भी कैरेंस से कड़ी चुनौती मिलेगी।

60-लीटर का CNG टैंक बूट फ्लोर के नीचे लगा है, जिसका मतलब है कि यह बूट की कुछ जगह घेरता है। पेट्रोल-पावर्ड मॉडल में बूट स्पेस 216-लीटर था, जो अब घटकर 116-लीटर रह गया है। टैंक के एक्स्ट्रा वजन को देखते हुए किआ ने सस्पेंशन को भी री-ट्यून किया है। वहीं, फ्रंट डिस्क ब्रेक को अपग्रेड किया है। खास बात यह है कि अंडरबॉडी स्पेयर व्हील को भी बरकरार रखा गया है।

कैरेंस क्लाविस में CNG किट HTE और HTE (O) ट्रिम्स पर उपलब्ध होगी, जबकि पुरानी कैरेंस में यह सिर्फ प्रीमियम ट्रिम पर मिलेगी। दोनों MPV के CNG-पावर्ड वर्जन में सिर्फ 16-इंच के व्हील मिलेंगे। खास बात यह है कि पुरानी कैरेंस में पहले से ही CNG किट का ऑप्शन था, लेकिन वह सिर्फ डीलर-फिटमेंट के तौर पर मिलती थी।

किआ अब भारत में बढ़ते CNG सेगमेंट में शामिल हो गई है, जिसकी हिस्सेदारी FY2026 में कुल गाड़ियों की बिक्री में 22% तक थी और इसी दौरान पेट्रोल के बाद यह दूसरा सबसे लोकप्रिय फ्यूल था। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी मार्केट लीडर बनी हुई है, जिसके बाद टाटा मोटर्स और हुंडई का नंबर आता है। रेनो और निसान भी जल्द ही कुछ खास मॉडल्स में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ इस सेगमेंट में शामिल होंगी।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़अर्टिगा CNG को भूल जाओ! मार्केट में आ गई फैक्ट्री फिटेड ये 7-सीटर कार

See Less