लाडवा में सीएम सैनी का धान के रेट को लेकर पुराने बयान का वीडियो माइक पर चलाते दीपेंद्र हुड्डा।
कुरुक्षेत्र के लाडवा में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान खरीद के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी का पुराना वीडियो ही माइक पर चला दिया। वीडियो में सीएम नायब सैनी धान को 3100 रुपए प्रति
.
वीडियो चलने के बाद हुड्डा ने मौजूद किसानों और कार्यकर्ताओं से पूछा कि अब बताओ, मंडी में धान का सरकारी खरीद रेट कितना मिल रहा है? चुनाव के समय किसानों से धान के बेहतर भाव का वादा किया गया था, लेकिन अब जब धान मंडियों में पहुंच रहा है तो खरीद नहीं होने का आरोप लगाया।

दीपेंद्र बोले- गन्ने का भाव कांग्रेस सरकार ने बढ़ाया था।
बाजरे पर भी सरकार को घेरा
दीपेंद्र हुड्डा ने बाजरे की खरीद पर कहा कि हरियाणा में बाजरा मंडियों में पहुंच चुका है। सरकार ने बाजरे का MSP 2900 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि किसानों को करीब 1900 रुपए प्रति क्विंटल मिलने की बात सामने आ रही है।
किसानों को भाव के लिए करना पड़ रहा आंदोलन
हुड्डा ने कहा कि आज किसान अपनी फसल के भाव और खरीद को लेकर आंदोलन कर रहा है। युवाओं को रोजगार के लिए धरने देने पड़ रहे हैं और कर्मचारी, व्यापारी समेत दूसरे वर्ग भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 12 साल में सरकार ने जनता को सिर्फ झूठ, फूट और लूट दी है।
कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा देश के नंबर-1 राज्यों में शामिल था। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि लाडवा के कितने युवाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री केवल वोट मांगने के लिए जनता के बीच दिखाई देते हैं, जबकि समस्याओं के समाधाप की ओर सरकार का ध्यान नहीं है।

लाडवा के पैलेस में आयोजित सम्मेलन में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता।
बोले- भाजपा ने चुराया जनादेश
हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी करके जनता के जनादेश को चुराने और चोरी से सरकार बनाने का काम किया है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब मिलना चाहिए।
किसको मिला रोजगार, बताएं मुख्यमंत्री?
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में युवाओं को रोजगार देने का दावा करते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि छोटे गांवों से 4-5 युवाओं और 4 से 5 हजार की आबादी वाले गांवों से 400-500 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री बता दें किसको रोजगार मिला है?