हिसार पोस्टर विवाद पर कुलदीप बोले-CM 3 घंटे लेट थे: मुझे दिल्ली जाना था, माफी मांग चुका; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से फोटो हटा था - Hisar News
Published on 14 जुल॰ 2026
हिसार1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
जोधपुर में एक कार्यक्रम में पोस्टर विवाद पर अपना पक्ष रखते भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई।
हिसार में CM नायब सैनी के कार्यक्रम में पोस्टर से फोटो गायब होने पर कुलदीप बिश्नोई ने अपना पक्ष रखा है। राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- CM उस दिन प्रोग्राम में 3 घंटे लेट थे। मुझे जरूरी काम से दिल्ली जाना था।
भाजपा नेता कुलदीप ने आगे कहा-
मेरे पास समय कम था, इसीलिए वहां से जल्दी निकलना पड़ा। मुख्यमंत्री को बताकर उनसे माफी भी मांग ली थी।
12 जुलाई को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में नर्सिंग ब्लॉक और गर्ल्स हॉस्टल की नई बिल्डिंग की आधारशिला रखी गई थी। इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी के साथ कुलदीप बिश्नोई की कुर्सी भी मंच पर लगाई गई थी।
मंच पर लगे पोस्टर से जब कुलदीप की फोटो गायब मिली तो वे ऑडिटोरियम में बिना एंट्री किए ही वापस लौट गए थे। विधायक रणधीर पनिहार का भी सम्मान समारोह के दौरान मंच से नाम नहीं लिया गया था।
12 जुलाई को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में पोस्टर से कुलदीप बिश्नोई का फोटो हटा था।
पहले जानिए, कुलदीप ने क्या बयान दिया…
देरी के कारण मुझे दिल्ली निकलना पड़ा
कुलदीप बिश्नोई ने जोधपुर की एक गोशाला में हुए कार्यक्रम में कहा- कार्यक्रम के दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे की देरी से चल रहे थे। वे कार्यक्रम में लेट आए। उसी दिन मेरा दिल्ली में एक जरूरी कार्यक्रम तय था। हिसार से दिल्ली का सफर तय करने में 3 घंटे का समय लगता है, इसलिए मुझे जल्द ही वहां से निकलना पड़ा।
भजनलाल ने समाज को 36 बिरादरियों से जोड़ा
कुलदीप बिश्नोई ने आगे कहा- अतीत में मेरे पिताजी चौधरी भजनलाल ने हरियाणा के हिसार में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया था। यहां बुजुर्ग साथी बैठे हैं, ये जानते हैं कि पिताजी की सोच स्पष्ट थी। वे चाहते थे कि गुरु जम्भेश्वर भगवान के मानवता के कल्याण के लिए चलाए गए संदेश और काम केवल हमारे समाज तक सीमित न रहें, बल्कि वे समाज की सभी 36 बिरादरियों तक पहुंचें।
भावी पीढ़ी की प्रेरणा के लिए लगवाई प्रतिमा
कुलदीप बिश्नोई ने कहा, हमने यह फैसला लिया कि गुरु जम्भेश्वर भगवान और माता अमृता देवी जी की प्रतिमा को यूनिवर्सिटी में स्थापित किया जाए। इसका सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि वहां से गुजरने वाला किसी भी जाति का नौजवान जब इस प्रतिमा को देखेगा, तो वह समझ सकेगा कि बिश्नोई समाज में ऐसे महान लोग हुए हैं। जिन्होंने पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
जोधपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा और विधायक रणधीर पनिहार व अन्य।
अब पढ़िए, क्या है पोस्टर विवाद
हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के मुख्य मंच पर लगे पोस्टर से अचानक भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की तस्वीर गायब कर दी गई, जबकि पहले पोस्टर में उनकी फोटो लगी हुई थी।
समर्थकों द्वारा इस बात की जानकारी दिए जाने के बाद नाराज कुलदीप बिश्नोई बिना ऑडिटोरियम में प्रवेश किए ही वहां से लौट गए थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी कुर्सी पर उनके चचेरे भाई दुड़ाराम बैठे।
विधायक पनिहार को कुलपति पटका पहनाना भूल गए। विधायक ने खुद उठाकर टेबल पर रख लिया।
विधायक रणधीर पनिहार भी दिखे नाराज
कार्यक्रम के दौरान GJU के कुलपति नरसीराम बिश्नोई ने मंच पर मौजूद मंत्रियों और विधायकों का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। हालांकि नलवा विधायक रणधीर सिंह पनिहार का नाम छूट गया। उन्हें न तो पटका पहनाया गया और न ही स्मृति चिह्न दिया गया।
बाद में मंच से घोषणा की गई कि विधायक का सम्मान रह गया है। इसके बाद कुलपति उन्हें पटका पहनाने पहुंचे, लेकिन पनिहार ने उनके हाथ से पटका पहनने के बजाय उसे लेकर अपने पास रख दिया। इस दौरान वे नाराज नजर आए थे।
रेखा शर्मा के बयान पर भी मचा था विवाद
24 अप्रैल 2025 को नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में मंच से पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद राजनीतिक बवाल मच गया। बाद में रेखा शर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कुलदीप बिश्नोई को मनाने उनके आवास पहुंचे थे।
--------------
यह खबर भी पढ़ें…
कुलदीप बिश्नोई नाराज होकर CM के कार्यक्रम से लौटे:हिसार में मंच के पोस्टर से फोटो गायब मिली; करीबी विधायक का सम्मान भी छूटा
हिसार में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रविवार को कार्यक्रम के मंच पर लगाए गए पोस्टर से भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की तस्वीर गायब मिली। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
कैंटर से भिड़ी डायल-112, SPO-हेडकॉन्स्टेबल की मौत: झगड़े की कॉल पर जा रही थी टीम; गाड़ी के पास शराब की खाली बोतल, नमकीन-पापड़ मिले,VIDEO
0:39
कॉपी लिंक
शेयर
पुजारी बोले- नहर में फेंकना चाहता था सेवादार: कुरुक्षेत्र में मंदिर के कैमरे बंद कर पीटा, परने से घसीटा; दरगाह में श्रद्धालु कम होने पर हमला
0:53
कॉपी लिंक
शेयर
'बहन बोल रही थी ससुरालवाले मुझे मार देंगे': यमुनानगर में युवक बोला- तबीयत बिगड़ते ही जीजा का फोन आया, कहा- अकेले आना, मैं फंस जाऊंगा
1:01
कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी में बिरयानी शॉप में रोटी पर थूकने का VIDEO: दावा-इसी कारण उस्मान को पीटा; मारपीट केस में पुलिस ने आरोपियों की परेड कराई थी