CM आज करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण: 3.09 करोड़ रुपये लागत , 300 लोगों की है क्षमता - Gorakhpur News

Published on 15 सित॰ 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर बुधवार की सुबह गोरखपुर आएंगे। सुबह वह तारामंडल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से शुरू किए गए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA)की ओर से नकहा नंबर 2 में

.

कल्याण मंडपम का निर्माण 3 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसमें ग्राउंड एवं प्रथम तल पर बने हालों में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसकी बुकिंग 11 एवं 21 हजार में करायी जा सकेगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को 11 हजार में जबकि अन्य लोगों को 21 हजार रुपये में कल्याण मंडपम मिलेगा। सजावट खुद करानी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) विजन के अनुरूप गोरखपुर में वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपम की श्रृंखला खड़ी हो रही है। समाज के अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए मैरिज हाउस का रियायती विकल्प देने के लिए वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर के जंगल नकहा नंबर 2 में भी भव्य ‘कल्याण मंडपम’ बनकर तैयार हो गया है।

GDA की ओर से इस कल्याण मंडपम का निर्माण 3 करोड़ 9 लाख रुपये से किया गया है।

GDA की ओर से इस कल्याण मंडपम का निर्माण 3 करोड़ 9 लाख रुपये से किया गया है।

सीएम योगी की विधायक निधि से GDA द्वारा बनवाए गए इस कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री, 16 सितंबर (बुधवार) को दोपहर बाद करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री ने 29 अगस्त को बशारतपुर में कल्याण मंडपम का उपहार दिया था।

समाज के हर वर्ग के जीवन में सुगमता लाने के लिए योगी सरकार ने बीते साढ़े नौ वर्षों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण से लेकर जनकल्याण तक कई पहल की है।

कल्याण मंडपम की मुख्यमंत्री की परिकल्पना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और नगर निगम को यह विजन दिया था कि वे निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को उनके मांगलिक आयोजनों के लिए कल्याण मंडपम बनाकर मैरिज हाउस का बेहतरीन विकल्प दें।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कल्याण मंडपम का निर्माण शुरू हुआ। कल्याण मंडपम की पहल के साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से धनराशि की व्यवस्था भी कराई। गोरखपुर में अब तक सात कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों हो चुका है और आठवें का लोकार्पण बुधवार (16 सितंबर) को जंगल नकहा नंबर 2 में होने जा रहा है।

GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि वार्ड नंबर 54, उर्वरक नगर के अंतर्गत जंगल नकहा नंबर 2 में कल्याण मंडपम का निर्माण 2461 वर्गमीटर भूमि पर 3.09 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। आधुनिक शहरी सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित कल्याण मण्डप दो तल में बना है जहां 300 व्यक्तियों की क्षमता के विभिन्न मांगलिक, सामाजिक और उत्सवी आयोजन किए जा सकेंगे। कल्याण मंडपम में बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, ऑफिस, चेंज रूम और दोनों तलों पर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाए गए हैं।

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे।

कल्याण मंडपम आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर ही इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर अलग से पर्याप्त पार्किंग का प्रावधान किया गया है। परिसर में फव्वारे के साथ लॉन भी विकसित किया गया है। कल्याण मंडपम से विवाह, समाजिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक उत्सवों के लिए आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल बताते हैं कि जीडीए के दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी प्रगति पर है। इनमें से एक वार्ड नंबर 7 महादेव झारखंडी तथा दूसरा वार्ड नंबर 2 बाबा राघवदास नगर के सेमरा में बनाया जा रहा है। दोनों के निर्माण पर क्रमशः ढाई-ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।

अब तक लोकार्पित कल्याण मंडपम खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार क्षेत्र के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव और बशारतपुर।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए देर रात तक तैयारी चलती रही।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए देर रात तक तैयारी चलती रही।

नो प्रॉफिट, नो लॉस पर चलेगा IMA का ब्लड सेंटर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोरखपुर के चैरिटेबल ब्लड सेंटर को नो प्रॉफिट, नो लॉस की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। यहां जरूरतमंद लोगों को रक्त सामान्य ब्लड बैंक से सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। IMA के सचिव डा. वाई सिंह ने बताया कि यहां ब्लड की गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाएगा। ब्लड डोनर के लिए यहां दो बेड लगाए गए हैं। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री यहां उपस्थित डॉक्टरों को संबोधित भी करेंगे।