CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, जशपुर के 16 मृतकों के परिजनों को 64 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत - Pratidin Rajdhani

Published on 14 अक्टू॰ 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने जशपुर जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 लोगों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 64 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्रत्येक प्रकरण में पात्र परिवार को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह सहायता कुएं, तालाब, नदी, बांध और अन्य जलस्रोतों में डूबने से हुई मौतों के मामलों में स्वीकृत की गई है।

CG Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी समेत कई बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कलेक्टर कार्यालय जशपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 16 प्रकरणों में सहायता राशि मंजूर की गई है। शासन का उद्देश्य दुर्घटनाओं और आपदाओं में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि वे कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकें।

जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न तहसीलों और गांवों में हुई मौतों के मामलों में मृतकों के निकटतम वारिसों के आवेदन पर 4-4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।

  • कुनकुरी तहसील: ग्राम बेमताटोली में मनीषा बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में ललकू राम के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • जशपुर तहसील: ग्राम बाहमनपुर में बीकांत तिर्की की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में बरनाबास तिर्की को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
  • फरसाबहार तहसील: ग्राम सिंगिबहार में सरस्वती बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में अनूप राम को 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • मनोरा तहसील: ग्राम पटिया (अंगराकटोना) में लच्छू राम की बांध में डूबने से मृत्यु के मामले में मधुरा राम को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। ग्राम रेमने में बलदेव राम की ईब नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में जगमाईत बाई को भी 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • तपकरा तहसील: ग्राम साजबहार (कंडरापानी) में शबनम तिग्गा की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में संतोष तिग्गा को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
  • मनोरा तहसील: ग्राम लिटिम में मोनिका एक्का की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में ओंकार एक्का को 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • फरसाबहार तहसील: ग्राम कोनपारा में नरेन्द्र डनसेना की डेम में डूबने से मृत्यु के मामले में राम प्रसाद डनसेना को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • पत्थलगांव तहसील: ग्राम गोडीकला में विनोद महंत की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में देवकुंवर को 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • फरसाबहार तहसील: ग्राम गारीघाट (किनकेला टोला) में सागरमती बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में जयपाल साय को 4 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
  • मनोरा तहसील: ग्राम डड़गांव में सफदर अंसारी की लावा नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में चमन खातून को 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • मनोरा तहसील: ग्राम गुल्लू में मनोज खलखो की नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में अनिता खलखो को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
  • फरसाबहार तहसील: ग्राम भालूमुंडा में शिवानी शाह की नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में शीतल शाह को 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • मनोरा तहसील: ग्राम गेधा में पटला राम की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में बिहनी बाई को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • फरसाबहार तहसील: ग्राम कुंहारबहार में अमीन राम की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में फूलमेत बाई को 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • फरसाबहार तहसील: ग्राम माटीपहाड़छर्री में संकुंद्रो साय की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में पदना बाई को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।

‘रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ सुधारें युवा’, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की किताब के विमोचन पर CM योगी की नसीहत

प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को निर्धारित नियमों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से पात्र मामलों में सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है।

जशपुर जिले में 16 प्रकरणों के लिए 64 लाख रुपये की स्वीकृति इसी प्रयास का हिस्सा है। हालांकि, किसी अपने को खोने की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन यह आर्थिक सहायता प्रभावित परिवारों को मुश्किल समय में सहारा देने और उनकी आर्थिक परेशानियों को कम करने में मददगार हो सकती है।

Photo of News Desk

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Back to top button