Live Updates
Updated: Sat, 17 Oct 2026 01:31 PM (IST)
विज्ञापन
अभिजीत दीपके और मंदिर मार्ग थाने में सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह, फोटो- एएनआई
Share
CJP Protest LIVE: लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिए गए CJP चीफ अभिजीत दीपके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिजीत दीपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बताया कि दीपके को शनिवार (17 अक्टूबर) को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस रिहा कर दिया गया है. पल पल के अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ...
विज्ञापन
महिलाओं से कथित यौन हिंसा पर विरोध मार्च
दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से कथित यौन हिंसा और पुलिस की बर्बरता के विरोध में कई महिला संगठनों ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय की ओर मार्च निकाला. CPI नेता एनी राजा ने आरोप लगाया कि महिला प्रदर्शनकारियों को चुप कराने के लिए पुलिस यौन हिंसा का सहारा ले रही है. उन्होंने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन में AIDWA, NFIW और AIPWA समेत कई संगठन शामिल हुए.
55 हजार पुलिसकर्मी तैनात करने पड़े' सीजेपी ने सरकार पर उठाए सवाल
CJP ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सरकार को प्रदर्शन रोकने के लिए 55 हजार पुलिसकर्मी तैनात करने पड़े. बयान में सवाल उठाया गया कि मीडिया सरकार से जवाब क्यों नहीं मांगता? साथ ही कहा गया कि जब तक देश के लोगों के जीवन की परिस्थितियां नहीं सुधरेंगी, तब तक ऐसे आंदोलन खत्म नहीं होंगे.
दीपके की पेशी से पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे वकील
दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के वकील पुष्प शर्मा और पार्टी की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. इससे पहले रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया था कि दीपके को दोपहर करीब 12 बजे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाएगा.
सीजेपी ने किया ट्वीट- तिरंगा फहराने पर मिली जेल
CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरव 1947 के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कारण जेल जाने वाले पहले भारतीय होंगे. बयान में युवाओं के साहस की तारीफ करते हुए सरकार पर उनके प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया. साथ ही कहा गया कि युवाओं के इस कदम ने देश को जागरूक किया है.
अभिजीत दिपके की दोपहर 12 बजे पेशी, मंदिर मार्ग थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली में मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. CJP की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अभिजीत दीपके को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर मार्ग थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाएगा. इसी को देखते हुए थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है.
CJP के तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कई FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में लागू निषेधाज्ञा के उल्लंघन को लेकर कई FIR दर्ज की हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बार-बार घोषणा और चेतावनी देने के बावजूद कनॉट प्लेस के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. अधिकारियों ने बताया कि BNSS की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
