CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी ने आज सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. जिसमें शामिल होने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं. लेकिन पुलिस किसी को भी प्रदर्शन स्थल पर जाने से रोक रही है.
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी ने आज सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. जिसमें शामिल होने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं. लेकिन पुलिस किसी को भी प्रदर्शन स्थल पर जाने से रोक रही है.
![]()
Suhel Khan
10 Oct 2026
06:51 IST
एडिट
10 Oct 2026
11:48 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/10/abhijeet-dipke-detain-from-flight-2026-10-10-11-55-54.jpeg)
फ्लाइट से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके Photograph: (ANI)
CJP Delhi Protest Live Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है. सीजेपी की मांग SIR प्रक्रिया को रद्द करना, मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के मामले में जवाबदेही तय करना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है. सीजेपी के इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी, वामपंथी दलों और ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से समर्थन देने की घोषणा की गई है. सीजेपी ने अपने समर्थकों से सुबह 10 बजे तक जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है.
एयरपोर्ट से जंतर-मंतर पहुंचने की तैयारी
वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने सहयोगियों सौरभ दास, आशुतोष रांका और अन्य समर्थकों के साथ सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद उनका जंतर-मंतर जाने का कार्यक्रम है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. ऐसे में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनने की आशंका है.
‘जहां रोकेंगे, वहीं होगा प्रदर्शन’
वहीं अभिजीत दीपके ने साफ किया है कि पुलिस उन्हें जहां भी रोकेगी, वे उसी जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे. उनका कहना है कि वे जेल जाने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन प्रदर्शन का कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा. ऐसे में इस बात पर नजर है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने देती है या उन्हें रास्ते में ही रोक दिया जाएगा.
Oct 10, 2026 11:48 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: मुंबई में हिरासत में लिए गए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, अगस्त क्रांति मैदान जाते वक्त पुलिस ने रोका
दिल्ली में ही नहीं बल्कि मुंबई में भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती बरत रही है. इस बीच मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को उस समय हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि जब वे अगस्त क्रांति मैदान जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
Oct 10, 2026 11:38 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस के पास से हिरासत में लिए गए 200 प्रदर्शनकारी
दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों को पुलिस लगातार हिरासत में ले रही है. इस बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने कनॉट प्लेस के पास से 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
Oct 10, 2026 11:30 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लेने की CJP ने की निंदा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में लैंड करने से पहले ही उन्हें फ्लाइट में सीधे हिरासत में ले लिया. उनके हिरासत में लिए जाने की सीजेपी ने कड़ी निंदा की है. सीजेपी ने दिल्ली पुलिस द्वारा इस पहले से प्लान की गई रोक का मकसद आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की लीडरशिप को प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचने से पहले ही कमज़ोर करना है. CJP आने-जाने की आजादी के इस खुलेआम उल्लंघन की निंदा करती है और दिपके, दास और रांका की तुरंत, बिना शर्त रिहाई की मांग करती है.
Oct 10, 2026 11:14 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: गाजियाबाद के लोनी इलाके में भी भारी संख्या में पुलिस तैनात, सभी गाड़ियों की हो रही तलाशी
गाजियाबाद में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन इलाके में दिल्ली के शाहदरा की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस बल तैनात किया गया है, गाड़ियों को जांच के बाद ही दिल्ली की ओर जाने दिया जा रहा है.
Oct 10, 2026 10:59 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: फ्लाइट में ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरव दास और रांका को भी पुलिस ने किया डिटेन
दिल्ली में सीजेपी के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते राजधानी आज छावनी में बदली हुई है. इस बीच मुंबई से दिल्ली आ रहे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपको को पुलिस ने फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही सौरभ दाव और रांका को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है.
#UPDATE | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke has been detained by the Police at Delhi Airport. https://t.co/SfJljnhpaf
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 10:51 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते गाजियाबाद बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, सड़क पर लगाए भारी बैरिकेड
दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पत्थर के भारी बैरिकेड लगाए गए हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh: Heavy stone barricades being placed at Ghaziabad border (UP-Delhi border) as security measure ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. pic.twitter.com/0zNDrAgDwx
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 10:44 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के चलते सिंघु बॉर्डर पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है. सुरक्षा पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
#WATCH | Security checking intensified at Singhu Border (Delhi-Haryana border) ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today at Jantar Mantar. Drones being used to monitor security. pic.twitter.com/cAjXKOd7mK
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 10:40 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे’, जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने किया पोस्ट
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “ज्ञानेश कुमार जाएंगे. यह सरकार जाएगी. फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत."
ज्ञानेश कुमार जाएँगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
यह सरकार जाएगी।
फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। 🇮🇳 pic.twitter.com/spGmBxgXLnOct 10, 2026 10:32 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के चलते फरीदाबाद में दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
सीजेपी के आज जंतर-मंतर पर आह्वान के चलते हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है जो हर आने-जाने वाले पर नजर रख रहा है.
Oct 10, 2026 10:26 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी की प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाने पर भड़के सीपीआई सांसद जॉन ब्रिटास
दिल्ली के जंतर मंतर पर आज सीजेपी ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. जिसे देखते हुए आज दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस बीच सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास का बयान सामने आया है. जॉन ब्रिटास ने कहा, “यह सिर्फ नाकेबंदी नहीं, बल्कि शहर की घेराबंदी है. पूरे शहर पर अमित शाह का कब्जा हो गया है. मुझ जैसे सांसद को भी दिल्ली की सड़कों पर घूमने की आजादी नहीं है. मुझे कम से कम 6 जगहों पर रोका गया है. मैं उन्हें (सुरक्षाकर्मियों को) अपना ID कार्ड दिखा रहा हूं. क्या यही लोकतंत्र है? यह क्या हो रहा है? मुझे नहीं लगता कि युद्ध का सामना कर रहे किसी देश में भी ऐसी स्थिति होगी. मैं इस सरकार को चेतावनी दे रहा हूं कि अगर वे ऐसे दमनकारी कदम उठाते रहे, तो यह आंदोलन ऐसा रूप ले लेगा जो उन्हें इतिहास के कूड़ेदान में फेंक देगा."
#WATCH | Delhi: On heavy security in the city ahead of CJP protest, CPI(M) MP John Brittas says, “It’s not a blockade, it’s a siege over the city. The entire city has been taken over by Amit Shah. Even an MP like me is not free to travel on the streets of Delhi. I have been… pic.twitter.com/raz2kigUAu
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 10:20 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए 1000 लोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी-ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ की ओर से बुलाए गए विरोध प्रदर्शन से पहले, राजधानी में रात भर में कम से कम 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया. शनिवार को रात 12:30 बजे तक, हिरासत में लिए गए लोगों में से लगभग 250 लोग दिल्ली के दक्षिण-पूर्व ज़िले से थे.
Oct 10, 2026 09:45 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन, अब तक हिरासत में लिए गए 500 प्रदर्शनकारी
दिल्ली में आज होने वाले सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. बता दें कि सीजेपी के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग जगहों से कई ग्रुप में आ रहे. जिनपर पुलिस की नजर बनी हुई है. माहौल खराब होने से रोकने के लिए आपराधिक बैकग्राउंड वाले करीब 50 लोगों को भी पकड़ा गया है. नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है. हर जोन के लिए एक डिटेंशन सेंटर बनाया गया है. दिल्ली के सभी स्टेडियमों में डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं.
#UPDATE | Approximately 500 people arriving in various groups from different locations have been detained. Around 50 individuals with criminal backgrounds have also been apprehended to prevent any disruption to the atmosphere. New Delhi has been divided into 20 zones. A detention…
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 09:42 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया
दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित घर से यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया है. खबरों के अनुसार, उनकी मां के दरवाजा खोलने के बाद पुलिस सुबह 7:48 बजे घर में दाखिल हुई. बताया जा रहा है कि देर रात ही घर के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी जमा हो गए थे. राठी जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार और SIR मामले को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे.
पढ़ें पूरी खबर:जंतर-मंतर नहीं पहुंचेंगे ध्रुव राठी, CJP ने बताई बड़ी वजह
Oct 10, 2026 09:31 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन, अब तक हिरासत में लिए गए 150 प्रदर्शनकारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने अब तक 150 से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त की इस्तीफी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है.
Till now, 150 protesters have been detained: Delhi Police
Cockroach Janta Party (CJP) has called a protest at Jantar Mantar over CEC Gyanesh Kumar and SIR matter.
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 08:58 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध-प्रदर्शन का एलान किया है. जिसके लिए लोग जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं. इससे पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में सुरक्षा बल ड्रोन से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं. होटल ली मेरिडियन के पास गोलचक्कर पर सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
#WATCH | Delhi: Drones being used to monitor the security situation around the roundabout near Hotel Le Méridien, ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. pic.twitter.com/y93a41TzMd
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 08:55 IST
CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए 100 लोग
दिल्ली में आज होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोकना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है.
Oct 10, 2026 08:42 IST
CJP Protest Delhi Live: गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, दिल्ली आने वाले वाहनों की ले रही तलाशी
दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जहां दिल्ली की ओर आने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है.
#WATCH | Ghazipur Border, Uttar Pradesh: Security checks intensified at the border as UP Police inspect vehicles heading towards Delhi. pic.twitter.com/FJd7Hs65SY
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 08:35 IST
CJP Protest Delhi Live: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने लगे लोग
सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जो यहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने के लिए पहुंचे थे.
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 08:06 IST
CJP Protest Delhi Live: ‘विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार’, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले अभिजीत दिपके
जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा,“मुझे हैरानी होती है कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतना क्यों डरते हैं. सभी रेलवे सर्विस बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो ऑपरेशन रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया है और सड़कें ब्लॉक कर दी हैं. वे J&K से सेना लाए हैं और उसे दिल्ली में तैनात किया है. उन्होंने नक्सल-प्रभावित इलाकों से CRPF फोर्स बुलाई है और उन्हें दिल्ली में तैनात किया है. क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के खिलाफ जंग छेड़ना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने खास हैं कि वे अपने ही नागरिकों पर पुलिस और सेना की ताकत का इस्तेमाल करेंगे?”
दिपके ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस घरों में जाकर लोगों से विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न लेने के लिए कह रही है. लेकिन हम क्यों न करें? विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है. आर्टिकल 19 हमें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है, और हम ठीक यही करना चाहते हैं."
#WATCH | Mumbai: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “I wonder why the Prime Minister of this country is so afraid of the nation’s youth and its people. What was the need to shut down all railway services? What was the need to halt all metro operations? They… pic.twitter.com/JbSvnZ2wvo
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 07:32 IST
CJP Protest Delhi Live: जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते टिकरी बॉर्डर पर भी भारी सुरक्षा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले सीजेपी की विरोध प्रदर्शन के चलते टिकरी बॉर्डर पर भी आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही है.
#WATCH | Delhi: Security arrangements have been tightened at the Tikri Border ahead of the protest today at Jantar Mantar. pic.twitter.com/MRcmZnnTyT
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 07:19 IST
CJP Protest Delhi Live: जंतर-मंतर पर आज CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके मंबुई से दिल्ली के लिए रवाना
दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभिजीत दिपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.
Oct 10, 2026 07:15 IST
CJP Protest Delhi Live: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, चारों तरफ लगाए गए बैरिकेड्स
दिल्ली में आज सीजेपी ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. जिसे देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही चारों तरफ बैरिकेड्स लगाए गए हैं.
#WATCH | Delhi: Security tightened, and barricades put up at Jantar Mantar ahead of the protest today. pic.twitter.com/9CcWs0nzZO
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 07:11 IST
CJP Protest Delhi Live: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर में भी लगाई गई बीएनएस की धारा-163
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते गौतमबुद्ध नगर में भी आज भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 लगाई गई है. गौतम बुद्ध नगर आयुक्तालय के भीतर 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक धारा-163 लागू की गई है. गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है.
Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita (BNSS), 2023, is being enforced within the Gautam Buddha Nagar Commissionerate from 10.10.2026 to 20.10.2026: Police Commissionerate, Gautam Buddha Nagar pic.twitter.com/ZHjfPkXVD5
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 07:03 IST
CJP Protest Delhi Live: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से पहले संसद मार्ग पुलिस स्टेशन से लगातार की जा रही घोषणा
राजधानी दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन से लगातार एलान किया जा रहा है कि पुलिस के काम में बाधा न डालें. इलाके में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है.
#WATCH | Delhi: Announcements regarding today’s protest at Jantar Mantar are being made outside Parliament Street Police Station. pic.twitter.com/rfVxB1ATIC
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 06:59 IST
CJP Protest Delhi Live: संसद मार्ग इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, दिल्ली पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं.
#WATCH | Delhi: Heavy security has been deployed, and barricades have been put up at the Jantar Mantar and Parliament Street areas ahead of the protest today. pic.twitter.com/6yzKOiOw6b
— ANI (@ANI) October 10, 2026Oct 10, 2026 06:57 IST
CJP Protest Delhi Live: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, हर आने-जाने वाले पर नजर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. सीजेपी के प्रोटेस्ट को देखते हुए आज दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं जो हर आने-जाने वाले पर नजर रख रहे हैं. जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले अप्सरा बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
#WATCH | Delhi: Heavy security has been deployed at the Apsara Border ahead of the protest today at Jantar Mantar. pic.twitter.com/qFpPItlupB
— ANI (@ANI) October 10, 2026
