वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

Published on 20 जुल॰ 2026

सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने करीबन दोपहर तीन बजे बताया था कि दिल्ली पुलिस ने गीतांजलि जी के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की. एक 12 साल की बच्ची का सिर फूट गया है. 40 से 50 लोगों के सिर फूटे हैं.

Written By : कार्तिक सागर समाधिया |  Updated at : 20 Jul 2026 05:46 PM (IST)

Preferred Sources

CJP Protest Parliament March Wangchuk wife subjected to brutality Delhi Police conducted fact-check then CJP leader revealed reality वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज के आए वीडियो सामने.

CJP Parliament March: सीजेपी का प्रदर्शन अब बवाल में बदल गया है. दिल्ली पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है. सीजेपी प्रवक्ता ने सोनम वांगचुक की पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. जिसपर दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक किया है, जिसे उन्होंने अगले ही पोस्ट में इसे स्पष्ट करते हुए लिखा है. जिसमें गीतांजलि वांग्मो के साथ हुई अभद्रता को स्पष्ट किया है. 

क्या अलर्ट जारी किया था, सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने?

सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने करीबन दोपहर तीन बजे बताया था कि दिल्ली पुलिस ने गीतांजलि जी के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की. एक 12 साल की बच्ची का सिर फूट गया है. 40 से 50 लोगों के सिर फूटे हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए पूछा कि यह सब क्या हो रहा है? 

दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक

इस पर दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक करते हुए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी गलत है. गीतांजलि नाम की 12 साल की लड़की के बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है. इन पोस्ट्स में दावा किया गया है कि लड़की से साथ मारपीट की गई. उसके बाल खीचें गए. उसके सिर में चोट आई. साथ ही लगभग 40 से 50 अन्य लोगों के सिर भी फूट गए. यह जानकारी गलत है. कृपया गलत या गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं और न ही उसे बढ़ावा दें.

— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026

'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना

सौरभ दास ने किया क्लियर, बताई सही जानकारी

इस पर सौरभ दास ने स्पष्ट किया है, साफ तौर पर बता दें, सोनम वांगचुक की पार्टनर गीतांजलि वांग्मो के बाल खींचे गए. दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की. जंतर-मंतर पर बर्बर कार्रवाई चल रही है.

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री

नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

Read More

Published at : 20 Jul 2026 05:46 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola